{"_id":"641c77978cf60dd4d20c42f3","slug":"shiv-sena-names-gajanan-kirtikar-as-parliamentary-party-leader-ousts-sanjay-raut-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: शिवसेना ने गजानन कीर्तिकर को बनाया संसदीय दल का नेता, संजय राउत को हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: शिवसेना ने गजानन कीर्तिकर को बनाया संसदीय दल का नेता, संजय राउत को हटाया
Thu, 23 Mar 2023 09:30 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Mar 2023 09:30 PM IST
सार
शिवसेना के मुख्य नेता शिंदे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा कि गजानन कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल)
- फोटो : Social media
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय राउत को अपने संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है और लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
शिवसेना के मुख्य नेता शिंदे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा कि कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। शिवसेना नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित संसदीय दल के कार्यालय में कीर्तिकर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दादा भुसे का राउत पर पलटवार, बोले- आरोप सही साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, अगर गलत निकले तो..
विज्ञापन
लोकसभा में 18 सांसदों वाली शिवसेना के चार सांसदों ने उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त की है। शिंदे ने पिछले साल ठाकरे पर पार्टी के मूल आदर्शों से समझौता करने और महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना का विभाजन कर दिया था।
पिछले महीने चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किया था। राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य संजय राउत, अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी हैं जो ठाकरे गुट के हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन