{"_id":"6419a4ad1e547ac803029510","slug":"sanjay-rauts-loyalties-are-with-sharad-pawar-claims-maharasthra-minister-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दादा भुसे का राउत पर पलटवार, बोले- आरोप सही साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, अगर गलत निकले तो..","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दादा भुसे का राउत पर पलटवार, बोले- आरोप सही साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, अगर गलत निकले तो..
Tue, 21 Mar 2023 06:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:06 PM IST
सार
मंत्री दादा भुसे, राउत के एक ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.25 करोड़ रुपये के शेयर एकत्र किए, लेकिन इसकी वेबसाइट पर 47 सदस्यों के मुकाबले केवल1.67 लाख रुपये के शेयर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
Dada ji bhuse
- फोटो : facebook@Dada ji bhuse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ वफादारी झूठी है।
विज्ञापन
भूसे ने विधानसभा में बोलते हुए राउत को इस्तीफा देने की चुनौती दी और कहा कि वह 'गद्दारों' के वोट पर राज्यसभा सांसद बने हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट एकनाथ शिंदे और 39 बागी विधायकों पर तंज कसने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
मंत्री राउत के एक ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.25 करोड़ रुपये के शेयर एकत्र किए, लेकिन इसकी वेबसाइट पर 47 सदस्यों के मुकाबले केवल1.67 लाख रुपये के शेयर दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'न्यायपालिका-जजों को धमकी दी जा रही', कानून मंत्री पर संजय राउत का बड़ा हमला, जानें और क्या बोले?
भुसे ने कहा कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो राउत को राज्यसभा सांसद और सामना के संपादक के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
राकांपा नेता और विपक्ष के नेता अजित पवार ने भुसे द्वारा शरद पवार के संदर्भ पर आपत्ति जताई और टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बाद में कहा कि वह भुसे की टिप्पणी की जांच करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन