फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Shrirang Barne says NCP is the biggest beneficiary of MVA government in Maharashtra

एमवीए में मतभेद: शिवसेना सांसद बोले, सत्ता में सबसे ज्यादा लाभ एनसीपी को, हमारे कार्यकर्ताओं से हो रहा भेदभाव

Tue, 22 Mar 2022 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Mar 2022 11:16 PM IST
सार

शिवसेना सांसद श्रीरंग बरने ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि शिवसेना के सांसदों को ही भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Shiv Sena MP Shrirang Barne says NCP is the biggest beneficiary of MVA government in Maharashtra
शिवसेना सांसद श्रीरंग बरने - फोटो : facebook/shrirangchandubarne

विस्तार

शिवसेना के सांसद श्रीरंग बरने ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की सत्ता में काबिज महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सत्ता की सबसे बड़ी लाभार्थी है। उन्होंने यह भी कहा कि और राज्य सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना के कार्यकर्ताओं को यहां भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बरने ने दावा किया कि एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि वे पुणे जिले की अपनी मावल लोकसभा सीट को पार्थ पवार के लिए छोड़ दें और राज्यसभा चले जाएं। पार्थ पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे हैं। गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में मावल सीट से बरने ने पार्थ पवार को हराया था।
विज्ञापन


जालना जा रहे बरने ने रास्ते में एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह मांग किसने की है। अगला लोकसभा चुनाव दो साल बाद होना है। हमें पता करना चाहिए कि यह (मावल सीट छोड़ने की) मांग किसने की है और किसने कहने पर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मावल लोकसभा क्षेत्र में एक विधानसभा सीट को छोड़कर एनसीपी की ताकत सीमित है। बरने ने यह भी कहा कि इस बात का पता लगाना चाहिए कि क्या एनसीपी जानबूझकर शिवसेना को भड़का रही है। बरने ने आरोप लगाया कि हमारे लोकसभा क्षेत्र के शिवसेना के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed