फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut Praise Congress MP Rahul Gandhi

Sanjay Raut: सावरकर विवाद के बीच राउत ने की राहुल की जमकर तारीफ, क्या दोनों पार्टियों के बीच सब ठीक है?

Mon, 21 Nov 2022 11:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी को सच्चा दोस्त बताया है जबकि भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut Praise Congress MP Rahul Gandhi
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

जेल से बाहर निकलने के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। वे फिर से मीडिया में आकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसबार उन्होंने राहुल गांधी के बारे में बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को सच्चा दोस्त बताया है जबकि भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे शख्स हैं जो वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोस्त की तरह जुड़े रहते हैं।  भाजपा में भी मेरे दोस्त हैं लेकिन जब मैं जेल में था तो खुश थे, यह मुगल काल की राजनीति है। राउत के बयान से यह लग रहा है कि अब ठाकरे गुट और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक हो गया हो।

विज्ञापन

 
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राहुल ने मुझे कॉल किया: राउत
संजय राउत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राहुल गांधी ने कल मुझे फोन किया और चेक किया। उन्होंने कहा कि हम आपकी भलाई के बारे में चिंतित हैं और कहा कि ध्यान रखना, हम फिर से मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


क्या सावरकर विवाद पर राहुल का ठाकरे गुट के साथ पैचअप हो गया
राहुल गांधी के हावभाव और शिवसेना नेता की सार्वजनिक प्रशंसा टीम ठाकरे द्वारा चेतावनी के बाद एक पैच-अप का संकेत देती है। ऐसा लग रहा है उद्धव गुट के नेता सावरकर पर दिए बयान को भूलकर आगे बढ़ने को तैयार हों। या ये भी हो सकता है कि उद्धव ठाकरे ने राहुल को सावरकर पर बयान देने से बचने के लिए कहा हो जिसपर राहुल तैयार हो गए हों।  बता दें कि पिछले हफ्ते, राहुल गांधी, जो अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए महाराष्ट्र में हैं, ने जेल में रहने के दौरान अंग्रेजों से दया मांगने के लिए वीर सावरकर की आलोचना की। उन्होंने उन पर अंग्रेजों से अपील करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा देने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed