फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut claimed Mamata Banerjee contemplating alliance sans Cong

'दीदी' की नई चाल: संजय राउत का दावा- ममता कांग्रेस को छोड़कर गठबंधन पर विचार कर रही है

Sun, 05 Dec 2021 12:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Dec 2021 12:50 PM IST
सार

शिवसेना ने शनिवार को कहा था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखने से सत्तारूढ़ दल भाजपा को फायदा होगा और 'फासीवादी' ताकतों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut claimed Mamata Banerjee contemplating alliance sans Cong
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस को छोड़कर गठबंधन पर विचार कर रही है। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले बनर्जी ने शिवसेना नेता और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे से मुलाकात के दौरान कहा था कि हम यहां नहीं आएंगे क्योंकि शिवसेना और एनसीपी मजबूत हैं। 

विज्ञापन


अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने आदित्य ठाकरे के साथ दोनों राज्यों के बीच पर्यटन और संस्कृति के आदान-प्रदान पर चर्चा की थी। शिवसेना सांसद ने आगे कहा कि उन्होंने मुंबई में बंगाल भवन के निर्माण के लिए जमीन मांगी ताकि टाटा कैंसर अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए आने के दौरान आवास मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बनर्जी ने आगामी कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए आदित्य ठाकरे को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


शिवसेना ने शनिवार को कहा था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखने से सत्तारूढ़ दल भाजपा को फायदा होगा और 'फासीवादी' ताकतों को मजबूती मिलेगी। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है, 'जो लोग कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को नहीं चाहते हैं, उन्हें पीठ पीछे बात करके भ्रम पैदा करने के बजाय सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। अगर भाजपा से लड़ने वाले लोगों को लगता है कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाना चाहिए, तो यह रवैया ठीक नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के खिलाफ राहुल नहीं बल्कि ममता विपक्ष के चेहरे के रूप में उभरी हैं- टीएमसी
उधर, टीएमसी नेतृत्व ने शनिवार को कहा था कि पार्टी एक वैकल्पिक मोर्चा बनाना जारी रखेगी क्योंकि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने में विफल रही। इससे पहले टीएमसी के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने यह भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं बल्कि ममता बनर्जी विपक्ष के चेहरे के रूप में उभरी हैं। गौरतलब है कि बनर्जी ने अपनी हालिया मुंबई यात्रा के दौरान कहा था कि 'अब कोई यूपीए नहीं है'। इस बयान के बाद 'दीदी' और उनकी पार्टी की जमकर आलोचना की गई। कांग्रेस के कई नेताओं ने ममता पर निशाना साधा। 'दीदी' के 'अब कोई यूपीए नहीं है' वाले बयान को लेकर राउत ने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर कोई फ्रंट नहीं बन सकता है।


उन्होंने कहा कि अलग फ्रंट बनाने से भाजपा को फायदा होगा। शिवसेना सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी का सवाल सही है। इसको लेकर हमारे सीएम ने भी कई बार सवाल उठाया है कि यूपीए को मजबूत होना चाहिए। 2024 के लिए अगर कोई भी फ्रंट बनता है तो उससे क्या फायदा होगा इसके बारे में सोच विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed