फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad arrives in Parliament

शिवसेना MP गायकवाड़ बोले- AI कर्मचारी ने मुझे धक्का दिया, कहा कि ये मेरे बाप का प्लेन है

Thu, 06 Apr 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Thu, 06 Apr 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad arrives in Parliament
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ - फोटो : Social Media
शिवसेना के चप्पलमार सांसद ने संसद में मामले की सफाई देते हुए कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारी ने मुझे धक्का दिया। रवींद्र गायकवाड़ ने प्लेन में हुई उस घटना का पूरा ब्यौरा संसद में दिया। लोकसभा में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एयर इंडिया के कर्मचारी ने धक्का दिया तब मैंने उस पर हाथ चलाया। 
विज्ञापन


घटना का पूरा मामला सदन को समझाते हुए गायकवाड़ ने कहा कि उस दिन मैं फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जा रहा था। मेरे पास बिजनेस क्लास का टिकट था, मुझे इकोनॉमी में बैठाया गया, लेकिन यह झगड़ा सीट को लेकर नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


मीडिया ट्रायल में ऐसा दिखाया गया कि मैंने सीट के लिए एयर इंडिया के कर्मचारियों से मारपीट की है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। दिल्ली उतरते समय मैंने एयर इंडिया के कर्मचारी से शिकायत बुक मांगी। एक अफसर आया और पूछा कि क्या समस्या है? मैंने पूछा कि आप अफसर हो? आपकी ड्रेस से लग रहा है कि आप बैग उठाने वाले हो। उसने स्वीकार्य किया कि वह वरिष्ठ अधिकारी नहीं था। इसके बाद एक दूसरा अफसर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दूसरे अफसर से मैंने नाम और नंबर मांगा। मैंने उससे भी शिकायत पुस्तिका मांगी। इस पर वह चिल्लाने लगे। मैंने उनसे पूछा कि आप कौन हो तो उसने कहा मैं एयर इंडिया का बाप हूं। मैंने कहा कि मैं सांसद हूं, तो उसने कहा कि आप नरेंद्र मोदी हो? 

गायकवाड़ ने आगे बताया, 'इसके बाद उसने मुझे धक्का मारा। फिर मारपीट की यह घटना हुई। दुर्भाग्य की बात ये है कि एयर इंडिया ने मेरी सभी तरह की यात्राओं में प्रतिबंध लगा दिया।' 


उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मोदी पर वीजा बैन लगाया था और एयर इंडिया ने मुझ पर बैन लगाया। गायकवाड़ ने इस घटना की तुलना महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से उतारने वाली घटना के साथ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed