फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shiv Sena leader threatened to Jain muni and compared with Zakir Naik

शिवसेना के नेता ने जैन मुनि को धमकाया, की जाकिर नाईक से तुलना

Thu, 24 Aug 2017 05:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 24 Aug 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader threatened to Jain muni and compared with Zakir Naik
- फोटो : amar ujala

मुंबई से सटे मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव में करारी हार से बौखलाई शिवसेना ने जैन मुनि को धमकी दी है। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने जैन मुनि नयनपद्मसागरजी महाराज की तुलना गुंडों से की और कहा वे जाकिर नाईक की तरह हैं।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने इसे शिवसेना की बौखलाहट करार देते हुए कहा है कि किसी धर्मगुरु को धमकी बर्दास्त नहीं की जाएगी। दरअसल, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव के दौरान कथित रूप से जारी एक वीडियो संदेश में जैन मुनि नयनपद्मसागरजी महाराज अपने अनुयायियों से कह रहे हैं कि बीजेपी को वोट दें, क्योंकि यही पार्टी मीरा रोड-भाईंदर और पूरे देश में शाकाहार को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- महाराष्ट्र: निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, शिवसेना को झटका 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आर-पार की लड़ाई है। अगर भाजपा को वोट नहीं दिए तो कत्लखाने खुलेंगे, मंदिर के सामने चिकन बेचे जाएंगे। इसलिए मीरा-भाईंदर को पवित्र और अपराधमुक्त बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। संजय राउत ने जैन मुनि के इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुनि और मनी के बल पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बोलने वाले यदि सीमा पर तैनात सैनिकों को शाकाहार के लिए कहेंगे तो देश डूब जाएगा। जैन मुनि हमारी सहनशीलता की परीक्षा न लें।

पढ़ेंः- भाजपा में शामिल हो सकते हैं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे 

दूसरी ओर,  शिवसेना की धमकी पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने कहा कि यह हार की बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना का यही रवैया रहा तो राजनीति में वह टिक नहीं पाएगी।  बता दें कि मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के 95 वार्डो में से 61 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। शिवसेना को मात्र 22 सीट पर विजय मिली थी। वहीं कांग्रेस को 10 और 2 निर्दलीय चुनाव जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed