{"_id":"62978b4ebdeeb54f2775c946","slug":"shiv-sena-leader-neelam-ghore-says-centre-govt-to-ensure-teachers-safety-and-give-them-weapons-if-needed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिक्षकों को सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर हथियार दे सरकार, शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिक्षकों को सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर हथियार दे सरकार, शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने की मांग
Wed, 01 Jun 2022 09:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:22 PM IST
सार
शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने कहा कि लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या में शामिल लोग महिलाओं को वापस घरों में घसीटना चाहते हैं।
विज्ञापन
नीलम गोर्हे
- फोटो : twitter@neelamgorhe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बयानों के चलते विवादो में रहने वाली शिवसेना नेता नीलम गोर्हे एक बार फिर चर्चा में हैं। ताजा मामला उनके एक वीडियो से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में वो शिक्षकों को हथियार देने की बात कहती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के लिए शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें हथियार देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर में एक हिंदू शिक्षक की हत्या में शामिल लोग महिलाओं को वापस घरों में घसीटना चाहते हैं। शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने केंद्र सरकार और कश्मीर सरकार से मांग करते हुए कहा कि ये मामला हत्या के साथ ही महिलाओं के सम्मान से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार को लड़कियों को शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं की सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें हथियार भी देना चाहिए।
विज्ञापन
नवनीत राणा को लेकर भी दिया था बयान
गौरतलब है कि शिवसेना नेता नीलम गोर्हे अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सांसद नवनीत राणा को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नवनीत राणा अभिनेत्री है। वह अच्छा अभिनय करती हैं। लगता है उनको राजनीति नहीं करनी है, उन्हें अभिनय ही करना है।
विज्ञापन
कश्मीर में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 31 मई को आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।
घाटी में हुई इस हत्या के विरोध में कश्मीर पंडित कर्मचारियों के एक समूह ने श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि आतंकियों की ये कायराना हरकत पहली बार नहीं हुई है। मई में किसी गैर-मुस्लिम सरकारी कर्मचारी की इस तरह की यह दूसरी हत्या है। इससे पहले 12 मई को बडगाम जिले के तहसीलदार कार्यालय में लिपिक राहुल भट की हत्या कर दी गई थी।