फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (Eknath Shinde) leader Sanjay Shirsat commented on ajit pawar and bjp

राकांपा के एनडीए में जुड़ने से शिंदे गुट खफा: मंत्री बोले- इसका हल जरूरी, अपने नेताओं की नाराजगी नहीं झेल सकते

Wed, 05 Jul 2023 11:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 11:58 AM IST
सार

शिरसाट ने कहा कि मुझे पता था कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हमारे पास आएंगे, लेकिन इतनी जल्दी आएंगे यह नहीं पता था। वही लोग एनसीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते थे।

विज्ञापन
Shiv Sena (Eknath Shinde) leader Sanjay Shirsat commented on ajit pawar and bjp
शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल -पुथल जारी है। एनसीपी से बगावत कर अजित पवार देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए हैं। उन्होंने हाल ही में पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसी मसले पर एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में जब हमारा प्रतिद्वंद्वी हमारे साथ आना चाहता है, तो हमें उन्हें शामिल करना पड़ता है। वहीं भाजपा ने किया है। 

विज्ञापन

शिरसाट ने कहा कि मुझे पता था कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हमारे पास आएंगे, लेकिन इतनी जल्दी आएंगे यह नहीं पता था। वही लोग एनसीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति का उसूल है कि कोई प्रतिद्वंद्वी नेता अगर आपकी पार्टी में शामिल होना चाहता है, तो आपको शामिल करना पड़ता है। यही नीति भारतीय जनता पार्टी ने अपनाई है।

विज्ञापन

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि एनसीपी के नेताओं के आने से हमारे कुछ लोग नाराज है, क्योंकि उनमें से कुछ को पद मिलने वाला था, जो अब नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम झूठ क्यों बोलें कि सब खुश है। सच यही है कि हमारे सभी नेता इस फैसले से खुश नहीं है। शिरसाट ने कहा कि इस बात से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। उन्हें इस मुद्दे को हल करना होगा। क्योंकि अपने नेताओं का नाराज होना भी पार्टी के लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा एनसीपी के खिलाफ थे और आज भी हैं। हम शरद पवार के खिलाफ हैं। शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को सीएम के रूप में इस्तेमाल किया था। जब उद्धव सीएम थे तो एनसीपी (शरद पवार) सरकार चलाते थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed