फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena contest wife of late mp mohan delkar in bypolls of Dadra Nagar Haveli

सियासत: शिवसेना ने दादरा नगर हवेली उपचुनाव में दिवंगत नेता मोहन डेलकर की पत्नी को उतारा

Sun, 10 Oct 2021 01:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दमन।
एजेंसी, दमन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Oct 2021 01:57 AM IST
सार

मोहन डेलकर 1989 में पहली बार दादरा और नगर हवेली से कांग्रेस से नौवीं लोकसभा के लिए चुने गए।डेलकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छह चुनाव जीते थे।अब शिवसेना ने उनकी पत्नी को उतार कर बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन
shiv sena contest wife of late mp mohan delkar in bypolls of Dadra Nagar Haveli
शिवसेना - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना ने दिवंगत निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की पत्नी कलाबेन डेलकर को दादरा एवं नागर हवेली लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में उतारा है। सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर का इस साल फरवरी में निधन हो जाने के बाद यह लोकसभा सीट खाली हुई थी। 

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ अक्तूबर थी। मतों की गणना दो नवंबर को होगी। कलाबेन ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। उपचुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश धोडी से होगा। दादरा एवं नगर हवेली निर्वाचन क्षेत्र में देश की दो अन्य लोकसभा सीटों तथा 30 विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


22 फरवरी को डेलकर की हुई थी मौत
केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। सांसद मोहन डेलकर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। मुंबई पुलिस को सांसद के कमरे से 15 पन्नों का एक सुसाइट नोट मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थे मोहन डेलकर
मोहन एस. डेलकर दादरा नागर हवेली से निर्दलीय सांसद थे। 1962 में सिलवासा में उनका जन्म हुआ था। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। डेलकर चुनाव लड़ने से पहले सिलवासा में ट्रेड यूनियन लीडर थे। मोहन डेलकर 1989 में पहली बार दादरा और नगर हवेली से कांग्रेस से नौवीं लोकसभा के लिए चुने गए।डेलकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छह चुनाव जीते। वह अलग-अलग समय पर कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों में थे और इस निर्वाचन क्षेत्र से सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed