फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena chief Eknath Shinde's health deteriorated, team of doctors reached Satara

Maharashtra: गांव पहुंचे एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, मीडिया रिपोर्ट में दावा- डॉक्टरों की टीम पहुंची सतारा

Sat, 30 Nov 2024 06:07 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 30 Nov 2024 06:07 PM IST
सार

पिछले दिनों एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद महायुति नेताओं के साथ भी अमित शाह ने बैठक की थी। दिल्ली के बाद महायुति के नेताओं की एक बैठक महाराष्ट्र में होनी थी लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली से लौटने के बाद अचानक सतारा में अपने गांव के दौरे पर निकल गए थे।

विज्ञापन
Shiv Sena chief Eknath Shinde's health deteriorated, team of doctors reached Satara
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की अपने गांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से डॉक्टरों की टीम उनके गृह जिले सतारा स्थित गांव पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि उनको थकान के चलते बुखार की समस्या हुई है। डॉक्टर जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे ने कहा कि अब एकनाथ शिंदे की तबीयत ठीक है। उन्हें बुखार और उसके साइड इफेक्ट हो रहे हैं। पिछले दो दिन से उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही हैं। हम 3-4 डॉक्टरों की टीम यहां आई है।
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए अब एक हफ्ता हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर संशय बरकरार है। पिछले दिनों एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद महायुति नेताओं के साथ भी अमित शाह ने बैठक की थी। दिल्ली के बाद महायुति के नेताओं की एक बैठक महाराष्ट्र में होनी थी लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली से लौटने के बाद अचानक सतारा में अपने गांव के दौरे पर निकल गए थे। संभावना थी कि आज महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर नाम का एलान कर दिया जाएगा। इस बीच खबर आई कि गांव में एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। मुंबई से गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की है और आराम करने की सलाह दी है। 

कैसे रहे चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही जीत सकी। महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई।  नतीजे के अगले ही दिन यानी 24 नवंबर को एनसीपी के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें अजित पवार को नेता चुना गया। पार्टी के नेता छगन भुजबल ने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना। उधर 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना था लिहाजा इसी दिन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका में आ गए।


सीएम बनने से किया था इन्कार
शिवसेना नेता शिंदे ने 27 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की अपनी दावेदारी छोड़ने का संकेत दिया। उन्होंने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मान्य होगा। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed