{"_id":"67769e5b9d430627b50fc56d","slug":"shiv-sena-calls-for-same-seat-sharing-formula-in-pune-civic-body-election-as-in-lok-sabha-and-assembly-polls-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिवसेना नेता का दावा- विधानसभा वाले सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर निकाय चुनाव लड़ेगा महायुति गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिवसेना नेता का दावा- विधानसभा वाले सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर निकाय चुनाव लड़ेगा महायुति गठबंधन
Thu, 02 Jan 2025 07:40 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
नाना भंगिरे ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के कई नेता शिनसेना में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि महायुति मिलकर चुनाव लड़ेगी या अलग से, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों और राज्य में सरकार के गठन के बाद महायुति गठबंधन ने अपना ध्यान आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर केंद्रित कर दिया है। महायुति की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीट-बंटवारे का फॉर्मूला लोकसभा और विधानसभा चुनावों जैसा ही होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीटों का आवंटन उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होना चाहिए।
शिवसेना ने चुनावी तैयारियों के बारे में की बात
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बताया कि उन्होंने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) चुनाव में कई सीटों की समीक्षा जारी है, जिनके बारे में उनका मानना है कि वे यहां जीत सकते हैं। जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जुड़ने, उन्हें विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य पुणे नगर निगम की आम सभा की कुल 162 सीटों में से कम से कम 35 से 40 सीटें हासिल करना है। 2017 के चुनाव में संयुक्त शिवसेना ने केवल 10 सीटें ही जीतीं थीं।
शिवसेना पुणे के प्रमुख नाना भंगिरे ने कहा, "नगर निकाय चुनावों के लिए महायुति के बीच सीटों का बंटवारा वैसा ही होना चाहिए जैसा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हुआ था। सीट शेयरिंग के दौरान उम्मीदवार की योग्यता पर विचार किया जाना चाहिए। हमने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और पुणे नगर निगम चुनाव में कई सीटों की समीक्षा कर रहे हैं। इन सीटों पर हम जीत हासिल कर सकते हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "हमने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से बात करने, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। हम इच्छुक उम्मीदवारों के लिए समीक्षाएं भी ले रहे हैं। हमें 162 में से कम से कम 35 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है।"
राकांपा ने दिए अकेले चुनाव लड़ने के संकेत
नाना भंगिरे ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के कई नेता शिनसेना में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा, "महायुति मिलकर चुनाव लड़ेगी या अलग से, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।" बता दें कि राकांपा ने संकेत दिए कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अकेले चुनाव लड़ना पसंद करते हैं। अजीत पवार ने बताया कि एनसीपी आगामी नगर निगम चुनाव अकेले लड़ सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन