फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena activists protest against Jinnah House center Mumbai

जिन्ना हाउस को भारत-पाक मैत्री का केंद्र बनाने पर शिवसेनिकों का हंगामा

Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena activists protest against Jinnah House center Mumbai
Shiv Sena - फोटो : PTI

ओआरएफ सुधींद्र कुलकर्णी की प्रेसवार्ता में शिवसेना ने फिर हंगामा किया। मुंबई प्रेस क्लब में  कुलकर्णी भारत और पाकिस्तान के पांच-पांच फोटोग्राफर्स के साथ प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। उसी समय दो शिवसैनिकों ने शिवसेना जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल दिया। प्रेस क्लब के बाहर भी शिवसैनिक नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें भी पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। दरअसल, भारत-पाक के बीच मैत्री संबंध की बात शिवसेना को रास नहीं आई।
विज्ञापन


इसलिए उसके कार्यकर्ताओं ने रंग में भंग डालने की कोशिश की। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख़ुर्शीद महमूद कसूरी को किताब के विमोचन के लिए मुंबई बुलाने पर शिवसैनिकों ने सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसैनिकों के हंगामे पर कुलकर्णी ने कहा कि वे पाक प्रायोजित आतंकवाद का विरोध करते है लेकिन हम शांतिप्रिय पाकिस्तानियों को बुलाने के साथ ही दोनों देश के बीच मैत्री संबंध बनाने का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मराठी और महाराष्ट्रियन होने का अभिमान है लेकिन जो यह समझते है कि केवल वही देशभक्त है और पाक के साथ काम करने वाले गद्दार है। उनकी धमकी से हम नहीं डरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed