{"_id":"5e08fd818ebc3e87904074d6","slug":"shiv-sena-activists-blew-karnataka-chief-minister-bs-yeddyurappa-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा का पुतला फूंका, कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा का पुतला फूंका, कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोका
Mon, 30 Dec 2019 12:54 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगाम का विवाद भड़कने के कारण शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोल्हापुर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और कन्नड़ फिल्म नहीं चलने दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर शनिवार आधी रात से कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बसों की आवाजाही भी निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा जता रहा है। उल्लेखनीय है कि बेलगाम में बड़ी तादाद में मराठी बोलने वाले लोग रहते हैं, लेकिन अभी यह जिला कर्नाटक का हिस्सा है। दरअसल एक दशक पुराना बेलगाम विवाद ने हाल ही में कर्नाटक के एक संगठन के महाराष्ट्र एकीकरण समिति के खिलाफ टिप्पणी के बाद तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह समिति कर्नाटक के मराठी बोलने वाले गांवों को महाराष्ट्र में मिलाने की मांग कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महीने के शुरू में कर्नाटक से सीमा विवाद से संबंधित सरकार के प्रयासों को देखने के लिए मंत्री छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को संयोजक नियुक्त किया था। यह मामला वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन