{"_id":"67e0628b479390b0a10ba2fa","slug":"shiv-sainiks-vandalised-unicontinental-hotel-in-mumbai-after-kunal-kamra-called-eknath-shinde-traitor-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा के बयान से भड़की शिवसेना, होटल में तोड़फोड़; आदित्य ठाकरे बोले- कायर...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा के बयान से भड़की शिवसेना, होटल में तोड़फोड़; आदित्य ठाकरे बोले- कायर...
Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
सार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने गद्दा कहकर कटाक्ष किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिवसैनिकों ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे
- फोटो : एएनआई
विस्तार
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। शिवसैनिकों ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे के खिलाफ कामरा के कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता होटल के सभागार में पहुंचे। इस वीडियो को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कुणाल का कमाल। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने में बदलाव करते हुए शिंदे पर कटाक्ष किया, जिससे दर्शक हंस पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले- धोखा देने वालों से कोई संबंध नहीं
विज्ञापन
नरेश म्हास्के ने कामरा को दी चेतावनी
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने एक वीडियो संदेश में कामरा को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता पूरे देश में पीछा करेंगे और उन्हें देश से भागने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कामरा को 'अनुबंधित हास्य अभिनेता' कहा और चेतावनी दी कि 'एक बार जब नुकीले दांत निकल आएंगे, तो भयानक परिणाम होंगे।' ठाणे से सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कॉमेडियन ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और शिंदे को निशाना बना रहे हैं।
शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वह 'कामरा को उसकी औकात दिखा देंगे' और माफी मांगने को कहा।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'फडणवीस व औरंगजेब का शासन एक जैसा', महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- पूर्णकालिक गृह मंत्री चाहिए
आदित्य ठाकरे ने शिंदे को कायर बताया
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने होटल में तोड़फोड़ की निंदा करते हुए इसे 'कायरतापूर्ण' कृत्य बताया। ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में शिंदे को कायर बताया और कहा कि एक कायर ही किसी गाने पर प्रतिक्रिया कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह कानून और व्यवस्था की स्थिति को कमजोर करने का एक और प्रयास है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन