फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Administration of Fadnavis, Aurangzeb similar, says Sapkal; seeks fulltime Maharashtra home minister

Maharashtra:'फडणवीस व औरंगजेब का शासन एक जैसा', महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- पूर्णकालिक गृह मंत्री चाहिए

Sat, 22 Mar 2025 03:34 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Mar 2025 03:34 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को राज्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस का प्रशासन मुगल सम्राट औरंगजेब के प्रशासन के जैसा ही है। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Administration of Fadnavis, Aurangzeb similar, says Sapkal; seeks fulltime Maharashtra home minister
नागपुर हिंसा के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को राज्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस का प्रशासन मुगल सम्राट औरंगजेब के प्रशासन के जैसा ही है।

विज्ञापन


इससे पहले इस बयान पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने तीखा हमला किया था, जिसमें सपकाल पर फडणवीस का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था और कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagpur Violence: 'भड़काऊ पोस्ट करने वाले भी आरोपी, नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी', एक्शन में CM फडणवीस
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है। वर्तमान में गृह विभाग का जिम्मा सीएम फडणवीस के पास है।

सपकाल ने कहा, "बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, पुणे में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और परभणी में हिंसा हुई। बीड में कोई पुलिस व्यवस्था नहीं बची है। राज्य में तुगलकी शासन है। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि फडणवीस और औरंगजेब का प्रशासन एक जैसा है।"

राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर और देश के प्रमुख वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्र पुणे के बारे में बोलते हुए सपकाल ने कहा कि कुछ लोग इसकी संस्कृति को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुणे में भारी मात्रा में ड्रग्स गुजरात से आ रही है, लेकिन पुलिस इस संबंध की जांच नहीं कर रही है।


ये भी पढ़ें: RSS: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर संघ ने जताई चिंता, कहा- प्रताड़ना की धार्मिक वजह भी

कांग्रेस नेता ने कहा, "गृह विभाग शहर पर ध्यान नहीं दे रहा है। महाराष्ट्र में पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है। फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है।"

पूर्व विधायक रवींद्र धांगेकर के कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सपकाल ने कहा, "एक व्यक्ति जिसे चुनाव लड़ने के तीन अवसर (विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा और 2024 में विधानसभा चुनाव) मिले, वह फिर भी सत्ता के पीछे भागा। विचारधारा का कोई महत्व नहीं बचा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed