{"_id":"6284aaa41849e102eb012689","slug":"shirdi-saibaba-temple-devotee-donates-gold-band-worth-rs-2-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shirdi Saibaba temple: साईंबाबा के भक्त ने दिखाया बड़ा दिल, शिरडी मंदिर में दान किया चार किलो सोना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shirdi Saibaba temple: साईंबाबा के भक्त ने दिखाया बड़ा दिल, शिरडी मंदिर में दान किया चार किलो सोना
Wed, 18 May 2022 01:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 May 2022 01:43 PM IST
सार
हैदराबाद के एक भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने साईंबाबा मंदिर में चार किलो सोने से बना एक बैंड दान किया। बताया जा रहा है कि इस बैंड की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
साईंबाबा मंदिर में भक्त ने दान किया चार किलो सोना
- फोटो : ANI
विस्तार
शिरडी के साईंबाबा मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। यहां भक्त अपनी कीमती से कीमती चीज दान में देकर चले जाते हैं, लेकिन बुधवार को साईंबाबा के एक भक्त ने ऐसा चढ़ावा चढ़ाया, जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा बैठा। दरअसल, हैदराबाद के एक भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने साईंबाबा मंदिर में चार किलो सोने से बना एक बैंड दान किया। बताया जा रहा है कि इस बैंड की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2016 से बैंड चढ़ाना चाहते थे पार्थसारथी
मीडियो से बातचीत के दौरान भक्त पार्थसारथी रेड्डी ने बताया वह साईंबाबा की मूर्ति के सिंघासन के सोने की पट्टी दान करना चाहते थे। 2016 से वह यह योजना बना रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन आखिरकार उन्होंने चार किलो सोने से बनी पट्टी दानकर दी, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन