फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shirdi Sai Baba Temple will be closed for devotees during night hours due to night curfew amid Omicron fear

महाराष्ट्र में रात्रि कर्फ्यू: श्रद्धालुओं के लिए रात में बंद रहेगा शिरडी साई बाबा मंदिर, आरती में भी नहीं हो सकेंगे शामिल

Sun, 26 Dec 2021 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Dec 2021 04:32 PM IST
सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित रहे राज्य में अब ओमिक्रॉन के मामले भी तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इसके चलते पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। शिरडी स्थित साई बाबा मंदिर ने भी इस फैसले के हिसाब से श्रद्धालुओं के लिए निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Shirdi Sai Baba Temple will be closed for devotees during night hours due to night curfew amid Omicron fear
साई बाबा - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में रात नौ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए शिरडी के श्री साई बाबा संस्थान ने रविवार को कहा कि रात में साई बाबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। इसके साथ ही रोज होने वाली सुबह और रात की आरती में भी श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने बीते दिनों नए कोरोना दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा था कि राज्य में अब रात नौ से सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच लोगों से ज्यादा लोगों के जुटने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा विवाह समारोह बंद जगहों पर हो रहे हैं तो 100 और खुली जगहों पर हो रहे हैं तो 250 से अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। मुंबई में नववर्ष समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमण के 110 मामले
देश में रविवार की सुबह आठ बजे तक ओमिक्रॉन से संक्रमण के 422 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं जहां इनकी संख्या 110 है। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 41, केरल में 38, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 59 दिनों से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 15,000 से कम रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में कोरोना के मामले बढ़कर 51 हुए
वहीं, अहमदनगर जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जिनमें 48 छात्र शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले पारनेर तहसील में स्थित आवासीय स्कूल के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यहां पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed