फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shipping Corporation of India overtakes competitive domestic companies in hiring women

भारतीय नौवहन निगम ने महिलाओं को भर्ती करने में प्रतिस्पर्धी घरेलू कंपनियों को पीछे छोड़ा

Sun, 30 Aug 2020 02:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Aug 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shipping Corporation of India overtakes competitive domestic companies in hiring women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सरकारी कंपनी भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) ने जहाजों पर महिलाओं की प्रमुख भूमिकाओं में नियुक्ति करने के मामले में घरेलू प्रतिस्पर्धी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने लिंग को लेकर निरपेक्ष नियुक्ति नीति पर अमल किया है। इसके कारण उसके कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक है। यह भी रोचक है कि कंपनी की चेयरपर्सन व प्रबंध निदेशक भी एचके जोशी के रूप में महिला ही हैं। कंपनी के पास कुल 646 कर्मचारी हैं, इनमें 135 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि ‘‘एससीआई अपने बेड़े में नौकरियों के लिए महिलाओं की भर्ती के संबंध में भारत में अग्रणी रही है। अभी विभिन्न प्रकार के जहाजों पर दो मास्टर, पांच मुख्य अधिकारी, दो सेकंड इंजीनियर, 31 सेकंड-थर्ड अधिकारी, छह थर्ड-फोर्थ इंजीनियर और दो नर्स के पदों पर महिलाएं सेवारत हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, 13 महिला प्रशिक्षु समुद्री अधिकारी, चार महिला प्रशिक्षु समुद्री इंजीनियर और सात महिला प्रशिक्षु विद्युत इंजीनियर भी कंपनी का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी रोजगार के समान अवसर के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों को भेदभाव से मुक्त कार्यस्थल प्रदान करने का प्रयास करती है।


एससीआई ने कहा कि "कंपनी के प्रयास विभिन्न श्रेणीबद्ध ग्रेडों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में परिलक्षित होते हैं। अभी कंपनी के तटीय प्रतिष्ठानों में महिलाएं कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 20.54 प्रतिशत हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed