फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ship suspected to contain dual-use consignment for Pak's nuclear programme stopped at Mumbai port

Maharashtra: पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के लिए चीन से भेजी जा रही थी खेप, भारतीय अधिकारियों ने पोत को रोका

Sat, 02 Mar 2024 05:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Mar 2024 05:18 PM IST
सार

Maharashtra: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक पोत को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोका। कराची जा रहे इस पोत को शक के आधार पर रोका गया। ऐसी सूचना थी कि इसमें ऐसा संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
Ship suspected to contain dual-use consignment for Pak's nuclear programme stopped at Mumbai port
भारतीय अधिकारियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे व्यापारिक पोत को रोका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक पोत को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोका। कराची जा रहे इस पोत को शक के आधार पर रोका गया। ऐसी सूचना थी कि इसमें ऐसा संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल के लिए किया जा सकता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर माल्टा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज सीएमएम सीजेएम अत्तिला को 23 जनवरी को भारतीय बंदरगाह पर रोका। यह कराची जा रहा था। अधिकारियों ने बंदरगाह पर खेप का निरीक्षण किया, जिसमें कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन भी शामिल थी। जिसे मूल रूप से इटली एक एक कंपनी के द्वारा बनाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ये सीएनसी मशीनें कप्यूटर से नियंत्रित होती हैं। ये मिसाइल निर्माण के अहम हिस्सों को मजबूती, स्थिरता और सटीकता प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि की कि इनका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है। 

विज्ञापन

सीएनसी मशीनों को 1996 में शुरू की गई 'वासेनार अरेंजमेंट' में शामिल किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय हथियार नियंत्रण व्यवस्था है, जिसका मकसद नागरिक और सैन्य दोनों के लिए उपकरणों के प्रसार को रोकना है। भारत उन 42 सदस्य देशों में शामिल है, जो पारंपरिक हथियारों और दोहरे इस्तेमाल वाले सामान व प्रौद्योगियों के हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) को लेकर सूचना साझा करते हैं।  

अधिकारियों ने बताया कि सीएनसी मशीन का इस्तेमाल उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम में किया था। उन्होंने कहा कि बंदरगाह के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी को भारतीय रक्षा अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसने बाद में खेप को जब्त कर लिया। सुरक्षा एजेंसियों की जांच से संकेत मिला है कि 22,180 किलोग्राम वजन की खेप ताइयुआन माइनिंग इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी लिमिटेड द्वारा भेजी गई थी और इसे कॉसमॉस इंजीनियरिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed