फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde visits hospital ahead of BJP legislature party meeting; Fadnavis meets him at Varsha

Maharashtra: 'वर्षा' पहुंचकर देवेंद्र फडणवीस ने जाना शिंदे का हाल; दो दिन बाद राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण

Tue, 03 Dec 2024 08:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जिनकी पार्टी शिवसेना भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का घटक है, पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव जाने के उनके फैसले से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे नई सरकार के कामकाज के तरीके से नाखुश हैं।

विज्ञापन
Shinde visits hospital ahead of BJP legislature party meeting; Fadnavis meets him at Varsha
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, कुछ दिन पहले सतारा में उन्होंने स्वीकार किया था कि वो ठीक हैं। लेकिन मंगलवार को ठाणे के एक निजी अस्पताल में वे फिर से स्वास्थ्य जांच कराने गए। बता दें कि राज्य में दो दिन बाद दक्षिण मुंबई में खुले मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह होना है। इससे पहल राज्य में तमाम राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने जाना शिंदे का हाल
ठाणे के अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद एकनाथ शिंदे के सीएम आवास वर्षा लौटने के कुछ घंटों बाद, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उनसे मिलने पहुंचे और उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। 
विज्ञापन


ठाणे में अपने निजी आवास पर रह रहे शिंदे
पिछले कुछ दिनों से ठाणे में अपने निजी आवास पर रह रहे एकनाथ शिंदे सुबह अस्पताल गए। उन्होंने सीएम आवास 'वर्षा' के लिए अस्पताल से निकलते समय पत्रकारों से कहा, "मैं जांच के लिए आया हूं। मेरी सेहत अच्छी है।" वहीं एक डॉक्टर ने बताया कि एकनाथ शिंदे को गले में तकलीफ है। उन्होंने कहा, "सीएम को बुखार और संक्रमण था, जिससे कमजोरी आ गई थी। एहतियात के तौर पर उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद मैदान में कौन लेगा मुख्यमंत्री पद की शपथ?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के 10 दिन बाद भी अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि 5 दिसंबर की शाम को आजाद मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ लेगा, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लगभग 2,000 वीवीआईपी और लगभग 40,000 समर्थक शामिल होंगे। 

20 नवंबर के चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के बाद, महाराष्ट्र की नई सरकार गुरुवार को शपथ लेगी। वहीं राज्य भाजपा का विधायक दल बुधवार सुबह अपने नेता का चुनाव करने के लिए विधान भवन में बैठक करेगा। लेकिन ऐसे संकेत हैं कि तीनों सहयोगी दलों के बीच विभागों का बंटवारा सहज प्रक्रिया नहीं हो सकती है। सोमवार को शिवसेना नेताओं ने कहा कि गठबंधन राजनीति की 'परंपरा' के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलता है तो उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए। 

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से जारी
इस बीच, भाजपा नेता प्रसाद लाड ने घोषणा की कि शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य आयोजन होगा जिसमें करीब 42,000 लोग शामिल होंगे। फडणवीस के आधिकारिक आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए लाड ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी, नौ से दस केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे'। राज्य भर में जहां भी एलईडी स्क्रीन उपलब्ध होंगी, वहां इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और कई धर्मों के नेताओं समेत 2,000 वीवीआईपी के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।


'उद्धव और शरद पवार भी किए जाएंगे आमंत्रित'
यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, लाड ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में, ठाकरे को प्रोटोकॉल के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आमंत्रित किया जाएगा। यह उन पर निर्भर करता है कि वे इसमें शामिल हों या इसे छोड़कर अपनी क्षुद्रता प्रदर्शित करें। इसी तरह, शरद पवार, जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, को भी आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed