फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde slams Uddhav camp says better to be agents of PM Modi Shah than being sympathetic to blasts convict

Maharashtra: PM का एजेंट बताए जाने पर शिंदे का पलटवार, बोले- यह धमाकों के दोषियों से सहानुभूति रखने से बेहतर

Mon, 12 Sep 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Sep 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Shinde slams Uddhav camp says better to be agents of PM Modi Shah than being sympathetic to blasts convict
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को उद्धव गुट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि याकूब मेमन के प्रति सहानुभूति रखने से बेहतर है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एजेंट कहा जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने का काम किया था। वहीं, मेमन को 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट में उसकी भूमिका के लिए 2015 में फांसी दी गई थी।

विज्ञापन


मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण में एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के सपने को पूरा करने वाले लोगों का 'एजेंट' बनना ही बेहतर है। मुंबई के एक कब्रिस्तान में मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण को लेकर उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच बयानबाजी चल रही है।
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी सरकार पर आरोप
शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की सहयोगी भाजपा ने दावा किया है कि मेमन की कब्र का सौंदर्यीकरण पूर्ववर्ती ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। इसके लिए पूर्व सीएम से मांगी माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच होनी चाहिए: शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि याकूब मेमन की कब्र का सौंदर्यीकरण किसके कार्यकाल में हुआ। आरोप लगाया जा रहा है कि हम पीएम मोदी और अमित शाह के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। याकूब मेमन से सहानुभूति रखने से अच्छा है कि बालासाहेब ठाकरे के सपने को पूरा करने वालों का एजेंट बना जाए।

'सामना' के लेख में लगाए गए आरोपों को खारिज किया
उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में भाजपा के मुंबई से मराठी लोगों को बाहर करने के लिए काम करने वाले एक लेख में लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया। सीएम ने कहा कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेपी मुंबई से मराठियों को बाहर करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। 'सामना' को इस पर एक विश्लेषण भी प्रकाशित करना चाहिए कि मराठी भाषी लोग मुंबई से बाहर क्यों गए?


17 सितंबर से दो अक्तूबर तक 'राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता' पहल की शुरुआत 
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों की लंबित शिकायतों के समाधान के लिए 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक 'राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता' पहल की शुरुआत करने जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और दो अक्तूबर को गांधी जयंती। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में उन्हें लंबित शिकायतों और अनुरोधों को संबोधित करने का निर्देश दिया। सीएमओ के बयान में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम आदमी को समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े। इस पहल के दौरान 10 सितंबर तक प्राप्त शिकायतों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed