फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shia cleric Maulana Kalbe Sadiq on Babri Masjid verdict

अयोध्या विवाद पर शिया धर्मगुरु का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा- मौलाना साहब ने दिल जीत लिया

Sun, 13 Aug 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Written By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sun, 13 Aug 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Shia cleric Maulana Kalbe Sadiq on Babri Masjid verdict
शिया धर्मगुरु, मौलाना कल्बे सादिक - फोटो : Social Media

राम जन्मभूमि विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुसलमानों के हक में ना हो तो उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए और अगर फैसला हक में हो तो भी उस जमीन को खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि हमें जमीन जीतने के बजाय दिल जीतने चाहिए। सादिक के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना साहब ने दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



जमीन खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देनी चाहिए: कल्बे सादिक
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने रविवार को कहा कि अगर बाबरी मस्जिद पर फैसला मुस्लिमों के हक में नहीं आता, तो उन्हें शांतिपूर्वक से स्वीकार करना चाहिए। वहीं, अगर फैसला मुस्लिमों के पक्ष में जाता है तो उन्हें जमीन खुशी-खुशी हिंदुओं को दे देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें:- बाबरी विवाद: शिया वक्फ बोर्ड का दावा- मंदिर गिराकर बनाई गई थी बाबरी मस्जिद 

भारत की आत्मा हैं भगवान राम: डॉ. हर्षवर्धन
अयोध्या विवाद को लेकर मौलाना कल्बे सादिक के बयान पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना साहब (कल्बे सादिक) ने दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम न हिंदू के हैं और न मुस्लिम के, वह भारत की आत्मा हैं।


इस कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ तिब्बत के आध्‍यात्मिक गुरू दलाई लामा भी मौजूद थे.
 
पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड का हलफनामा, अयोध्या की विवादित भूमि पर बने राम मंदिर

आपको बता दें कि अयोध्या विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुवाद के लिए सभी पक्षों को 3 महीने का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed