फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sheila dixit said Congress will contest alone in UP Election

अखिलेश से दोस्ती का कोई इरादा नहीं, अकेले लड़ेगी कांग्रेस : शीला

Sat, 10 Sep 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 10 Sep 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
sheila dixit said Congress will contest alone in UP Election
शीला दीक्षित

कांग्रेस की यूपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा है कि फिलहाल दोस्ती का कोई इरादा नहीं। भविष्य में कुछ भी संभव है।

विज्ञापन


कांग्रेस यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार की रात राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ वाटिका में पत्रकार वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


जनता समझ चुकी है कि जातिवाद, संप्रदायवाद के नाम पर चुनाव लड़ने वाली पार्टियां यूपी का भला नहीं कर सकतीं। एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को अच्छा बताकर दोस्ती का जो हाथ बढ़ावा है, वह स्वागत योग्य है, लेकिन फिलहाल कांग्रेस का दोस्ती का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय सिंह सपा, बसपा और भाजपा पर बरसे

sheila dixit said Congress will contest alone in UP Election
सोनिया गांधी के साथ शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इसके पूर्व यूपी के कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय सिंह सपा, बसपा और भाजपा पर बरसे। कहा कि इन तीनों पार्टियों ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने की जगह जातिवाद, परिवारवाद और सांप्रदायिकता की आग में झोंक दिया।

अब जनता समझ गई है कि इन पार्टियों से प्रदेश का भला नहीं होने वाला। जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। पत्रकार वार्ता के बाद शीला दीक्षित ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed