{"_id":"5b24c5694f1c1bc5628b5643","slug":"sheila-dixit-attacks-kejriwal-said-i-did-not-make-excuses-in-name-of-full-statehood-for-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीला का केजरीवाल पर निशाना, कहा- केंद्र के अधीन सरकार चलाई थी, पूर्ण राज्य का बहाना नहीं बनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शीला का केजरीवाल पर निशाना, कहा- केंद्र के अधीन सरकार चलाई थी, पूर्ण राज्य का बहाना नहीं बनाया
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, शीला दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने दिल्ली में आप नेताओं के उपराज्यपाल आवास और भाजपा नेताओं के सीएम कार्यालय में जारी धरनों को जनता को गुमराह करने वाला बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सरकार और एमसीडी में बैठी भाजपा भ्रष्टाचार के साथ ही असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पूर्ण राज्य के मुद्दे पर फिलहाल समर्थन को तैयार नहीं है।
कभी मनपसंद अधिकारी नहीं मांगे: शीला
दीक्षित ने कहा कि उन्होंने कभी पूर्ण राज्य का बहाना नहीं बनाया और न ही मनपसंद अधिकारी मांगे। 1998 में उनकी पहली सरकार में वही मुख्य सचिव थे जो पूर्व की भाजपा सरकार में थे। राज्य सरकार और एलजी संविधान नहीं बदल सकते। इसके लिए संसद या प्रधानमंत्री के पास जाना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि शीला दीक्षित एक साल नरेंद्र मोदी के साथ सरकार चलाकर दिखाएं। इस पर उन्होंने कहा कि जब मेरी पहली सरकार बनी तो केंद्र में भाजपा सरकार ही थी। बावजूद इसके हमने बिजली का निजीकरण, सीएनजी बसें व थ्री-व्हीलर और पानी की समस्या पर काम किया।
एलजी के घर में धरना देख शर्म आती है
उपराज्यपाल के असहयोग पर कहा कि एलजी और सीएम की भूमिका तय है। एलजी के घर के अंदर धरने की फोटो देखकर शर्म आती है। दीक्षित ने कहा कि हमने तीन बार चुनाव लड़ा। हमें समझ आ गया था कि पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है। लिहाजा, केंद्र सरकार जमीन और पुलिस राज्य सरकार को देने के लिए तैयार नहीं थी। इसके लिए केंद्र को संविधान बदलना पड़ेगा।

एसी कमरे में बैठ केजरीवाल कर रहे तमाशा
अजय माकन
- फोटो : PTI
एसी कमरे में बैठ हो रहा धरने का तमाशा
अजय माकन ने कहा तीन दिन से एसी कमरे में बैठकर धरने का तमाशा हो रहा है। पूरी दिल्ली पानी के लिए परेशान है, गंदगी का अंबार है, लेकिन दोनों पार्टियां सोची समझी रणनीति के तहत जनता का ध्यान भटकाने में लगी हैं।
आप से नहीं होगा कोई गठबंधन : माकन
अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।