फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheikh Aarif Hussain awarded International Association of Chief of Police Award 2017 in Pennsylvania

'आमचो बस्तर' अभियान चलाकर हीरो बने जिले के एसपी आरिफ हुसैन को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Wed, 25 Oct 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 25 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sheikh Aarif Hussain awarded International Association of Chief of Police Award 2017 in Pennsylvania
आरिफ हुसैन सम्मानित - फोटो : ANI
आमचो बस्तर, आमचो पुलिस कैंपेन चला कर छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पॉपुलर हुए बस्तर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) शेख आरिफ हुसैन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस(आईएसीपी) सम्मान 2017 से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी कैटगेरी में यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले आरिफ पहले आईपीएस बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला है।  
विज्ञापन


आरिफ शेख ने अपना सम्मान पुलिस के उन शहीदों को समर्पित किया है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाईं और नेक्सलाइटों के खिलाफ आदिवासियों को बचाया।  शेख ने आमचो बस्तर, आमचो पुलिस कैंपेन की मदद से माओवादियों के बाल संगम के चंगुल में फंसे हुए बच्चों की सहायता की थी।
विज्ञापन


पढ़ें:  पाक को नसीहत देने के बाद भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, सुषमा से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


माओवादियों ने इन बच्चों का इस्तेमाल सुरक्षा कर्मियों को आईईडी बम लगाकर उड़ाने के लिए किया था। वहीं शेख ने आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों को मेनस्ट्रीम से जोड़ने और उनके पालन पोषण की भी व्यवस्था में मदद की है। 

आमचो बस्तर, आमचो पोलिस पहल का उद्देश्य पुलिस और आदिवासी समुदायों के अंतर को कम करना और माओवादियों को निष्प्रभावी कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।  
आईएसीपी पुलिस 126 वर्षों से विश्वभर में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे पुलिस अधिकारियों को चुनकर सम्मानित करती आ रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed