फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora murder: HC grants interim stay on order permitting Indrani Mukerjea to travel abroad

Sheena Bora Case: फिलहाल विदेश नहीं जाएंगीं इंद्राणी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI अदालत के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक

Tue, 23 Jul 2024 05:21 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 23 Jul 2024 05:21 PM IST
सार

Sheena Bora Case: इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा हत्याकांड मामले में प्रमुख आरोपी हैं और इसे लेकर अदालत में लगातार सुनवाई चल रही है। जांच एजेंसी के वकील श्रीराम शिरसाट ने कहा कि आरोपी को विदेश जाने की अनुमति देना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
Sheena Bora murder: HC grants interim stay on order permitting Indrani Mukerjea to travel abroad
मुंबई हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मंगलवार को विशेष अदालत के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि विशेष अदालत ने शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को यूरोप की यात्रा की अनुमति दी थी। मुखर्जी पर वर्ष 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। न्यायमूर्ति एस वी कोटवाल की एकल पीठ ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। 29 जुलाई को याचिका पर न्यायमूर्ति एस सी चंडाक की नियमित अदालत में सुनवाई होनी है। मंगलवार को न्यायमूर्ति चंडाक मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन


सीबीआई ने तत्काल सुनवाई की मांग की है
सीबीआई ने अपनी याचिका में न्यायमूर्ति कोटवाल के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की थी। इसके जवाब में न्यायाधीश कोटवाल ने कहा कि अच्छा रहेगा कि याचिका पर सुनवाई नियमित पीठ के समक्ष हो। अदालत ने कहा, ‘तब तक विशेष अदालत के फैसले पर अंतरिम रोक लगाई जाती है।’ आपको बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। आपको बता दें कि 19 जुलाई को सीबीआई की विशेष अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी ने को दस दिन के लिए यूरोप जाने की अनुमति दी थी। जांच एजेंसी के वकील श्रीराम शिरसाट ने मंगलवार को अदालत को बताया कि इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा हत्याकांड मामले में प्रमुख आरोपी हैं और इसे लेकर अदालत में लगातार सुनवाई चल रही है। शिरसाट ने आगे कहा कि आरोपी को विदेश जाने की अनुमति देना उचित नहीं होगा। इस बीच इँद्राणी के वकील रंजीत सांगले ने अदालत को बताया कि वे अभी विदेश की यात्रा नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं है।  
विज्ञापन


‘यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना होगा’
इसके बाद विशेष अदालत ने कहा कि जब भी इंद्राणी को विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी तो, इस दौरान कुछ शर्तें भी रखीं जाएंगीं। अदालत ने कहा कि यात्रा के दौरान इंद्राणी मुखर्जी को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना होगा और उपस्थिति प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। इसके अलावा अदालत ने इंद्राणी को सुरक्षा जमा राशि के रूप में दो लाख रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2015 के अगस्त महीने में इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2022 के मई महीने में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इंद्राणी जेल से बाहर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या
सीबीआई के मुताबिक शीना बोरा (24) की अप्रैल 2012 में हत्या कर दी गई थी। आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, उनके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने चलती कार में कथित रूप से गला घोंटकर शीना को मार डाला था। हत्या के बाद शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था। बोरा पिछले रिश्ते से पीटर मुखर्जी की बेटी थी। श्यामवर राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था। कथित तौर पर साजिश का हिस्सा होने के मामले में इंद्राणी मुखर्जी के पति और पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जबकि इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से मई 2022 में राहत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed