फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sheena bora murder case mystery still remains time line main accused indrani mukerjea jail cbi

हाई प्रोफाइल केस: इंद्राणी की लव स्टोरी से बेटी की मर्डर मिस्ट्री तक जानिए सबकुछ, कब कहां और क्या-क्या हुआ

Fri, 17 Dec 2021 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 01:51 PM IST
सार

आज से ठीक नौ साल पहले शीना बोरा हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मुंबई के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में ऑनर किलिंग का शायद यह पहला मामला था जिसने मां बेटी के बीच रिश्तों पर सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। एक मां ने ही अपनी बेटी का कत्ल करवाकर शव को जंगलों में फेंकवा दिया था।  

विज्ञापन
sheena bora murder case mystery still remains time line main accused indrani mukerjea jail cbi
शीना बोरा व इंद्राणी मुखर्जी

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड का नौ साल पूरा हो चुका है, लेकिन आज भी यह मर्डर राज ही बना हुआ है। 2012 में इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की सीबीआई ने भी जांच की, लेकिन यह केस आज भी अनसुलझा है। यह एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री है, जिसका रहस्य आज तक सामने नहीं आया। हत्या की यह गुत्थी इतनी पेचीदी थी कि शुरू में शीना बोरा के शव को इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी बहन बताया था, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह उसकी बेटी थी। इंद्राणी मुखर्जी ने दो शादी की थी। शीना बोरा उसके पहले पति की बेटी थी। इस मामले में लगातार संस्पेंस बढ़ता ही गया।

विज्ञापन


गुरुवार को शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को पत्र लिखकर सभी को चौंका डाला। इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई निदेशक को बताया कि उनकी बेटी जिंदा है और वह इस वक्त कश्मीर में है, जांच एजेंसी उसकी तलाश शुरू करे। शीना बोरा हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब एक दशक पहले मुंबई के हाई प्रोफाइल सोसाइटी में ऑनर किलिंग का यह पहला मामला था जिसने मां बेटी के संबंधों को तार-तार कर दिया था।
विज्ञापन

 

सिलसिलेवार तरीके से जानिए हाई प्रोफाइल केस

मां को अपनी बेटी का कत्ल इसलिए करना पड़ा क्योंकि बेटी जिस लड़के से प्यार करती थी वो रिश्ते में उसका सौतेला भाई लगता था। जांच के दौरान एक-एक कर इतने नाटकीय घटनाक्रम सामने आए कि पूरा मामला किसी थ्रिलर फिल्म जैसा हो गया। शीना बोरा की हत्या के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि आखिरकार एक मां ने अपनी बेटी की हत्या क्यों करवा दी। आइए हम आपको तारीख दर तारीख बताते हैं कि इस हाई प्रोफाइल केस में कब, कैसे और क्या हुआ। 

2 मई 2012:- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल में एक लड़की की अधजली लाश मिली थी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव क्षत-विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने शव से सैंपल लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए भेज दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

तीन सालों तक पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी रही, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। 2015 में पुलिस को इस बारे में थोड़ी बहुत सूचना मिली। 

 21 अगस्त 2015 :- मुंबई पुलिस ने 21 अगस्त 2015 को 43 साल के श्याम मनोहर राय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। यह शख्स इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर निकला। पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल रखने के सिलसिले में इसकी गिरफ्तारी की। पूछताछ में तो पहले  शख्स अनजान बना रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में व्यक्ति ने पुलिस के सामने 2012 में एक हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकारा।

मुंबई और रायगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच
 श्याम मनोहर राय ने पुलिस को बताया अप्रैल 2012 में एक लड़की की हत्या करने के बाद उसने शव को रायगढ़ के जंगलों में जलाने की कोशिश की और फिर अधजली लाश को दफनाकर वहां से निकल आया।  मुंबई पुलिस की  टीम रायगढ़ पुलिस के साथ इस मामले की जांच में जुट गई। श्याम मनोहर राय की निशानदेही पर जंगल में  खुदाई की खुदाई में एक महिला की लाश के कुछ अवशेष मिले। 

मुंबई पुलिस इस हत्याकांड की तह तक पहुंचना चाह रही थी, लिहाजा पुलिस ने श्याम मनोहर राय से पूछताछ शुरू की।  राय ने पुलिस के सामने सच-सच बोलना शुरू किया। मनोहर राय ने बताया कि कुछ वक्त पहले वह पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर था । इंद्राणी के कहने पर ही उसने शीना बोरा को गला दबाकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं किसी को इस बारे में पता ना चले इसलिए लाश रायगढ़ के जंगल में दफना दिया 

इसी खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी को मुंबई में उसके घर से गिरफ्तार किया। इंद्राणी मुखर्जी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करती रही बल्कि यही कहती रही कि शीना उसकी बहन है और तीन साल से अमेरिका में रह रही है। लेकिन मुंबई पुलिस ने जब श्याम मनोहर राय और उसका सामना कराया तो वो बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। 

बेटी को मारने के लिए मां ने रची साजिश
पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी और शीना के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, शीना बोरा इंद्राणी के पहले पति की संतान थी, इंद्राणी शीना के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इंद्राणी ने शीना को मारने के लिए अपने ड्राइवर के साथ साजिश रची। 2 मई 2012 में  इंद्राणी ने शीना को बांद्रा में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे कार में बैठाया।  कार में ड्राइवर श्याम राय के अलावा एक शख्स और थाय़  इसके बाद कार में ही शीना की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इंद्राणी ने ड्राइवर मनोहर राय को लाश ठिकाना लगाने को कहा। ड्राइवर राय लाश को मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगल में लेकर पहुंचा। पहले तो उसने जलाने की कोशिश की, लेकिन फिर बाद में उसे दफना दिया। 

इस मामले में पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल से भी पूछताछ की। बाद में पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीटर मुखर्जी भारतीय टीवी इंड्रस्टी का जाना पहचाना नाम है। पीटर ने 2002 में इंद्राणी से शादी की थी।पीटर की यह दूसरी शादी थी।  इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed