फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   She marries her lover in an ambulance

और उसे एंबुलेंस में ही करनी पड़ी अपने प्रेमी से शादी

Tue, 07 Jun 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
She marries her lover in an ambulance
- फोटो : twitter

कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले से प्रेमी जोड़े की रोचक खबर सामने आई है। बीजी केरे गांव की निवासी किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेत्रवथी ने अपने प्रेमी गुरुस्वामी से मठ में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह का हिस्‍सा बनने की योजना बनायी थी पर कुछ ऐसा हुआ कि उन्‍हें एंबुलेंस में ही शादी करनी पड़ी। 

विज्ञापन


टाइम्स आफ इंडिया की खबर के मुताबिक नेत्रवथी और गुरुस्वामी 23 मार्च को चित्रदुर्गा फोर्ट पर पिकनिक मनाने गए थे, वहीं नेत्रवथी का पैर फिसल गया और उनका स्पाइनल कोर्ड टूट गया। तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बैंगलुरु निमहंस ले जाने की सलाह दी। एक हफ्ते के इलाज के बाद चित्रदुर्गा वापस सरकारी अस्पताल आ गईं। लेकिन अब वो उठकर चल नहीं सकती थीं।
विज्ञापन


प्राचीन परंपराओं व जाति प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले मुरुगाराजेंद्र स्वामी नियमित रूप से अंतर्जातीय जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन कराते हैं। नेत्रवथी और गुरुस्वामी ने भी अपना विवाह इसी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कराने का सोचा था। नेत्रवथी और गुरुस्वामी ने अपने इस सपने को साकार करने की ठान रखी थी। जिसके बाद नेत्रवथी और गुरुस्वामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एंबुलेंस से मंडप पहुंचे। पंडित मुरुगाराजेंद्र स्वामी ने एंबुलेंस पर चढ़कर सारे रातिरिवाजों के साथ मंत्र उच्चारण कर प्रेमी जोड़ों को शादी के बंधन में बांध दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्रवथी और गुरुस्वामी एक ही जाति के थे, लेकिन घायल होने के बाद से लड़के वाले के परिवार की तरफ से आनाकानी की जा रही थी। डॉक्टर का कहना है कि नेत्रवथी जल्द ही ठीक हो जाएगी लेकिन उसे दवाई के साथ-साथ फीजियोथैरेपी भी करनी होगी, अगर वो ऐसा नहीं कर पाई तो उसे बड़ी सर्जरी करवानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed