फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashiKant selected for NASA's Human Exploration Rover Challenge

NASA की प्रतियोगिता में दौड़ेगी शशिकांत की बनाई मून बग्गी

Mon, 27 Feb 2017 07:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 27 Feb 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
shashiKant selected for NASA's Human Exploration Rover Challenge

मथुरा के बालाजीपुरम निवासी शशिकांत भारद्वाज का चयन अमेरिका के अल्बामा में होने वाली ‘नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज’ प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उनका चयन उनके द्वारा बनाई गई ऐसी मून बग्गी के लिए किया गया है जो कि चांद की सतह पर चलने में सक्षम है।

विज्ञापन


शशिकांत ने बताया कि नासा रोवर चैलेंज के तहत छात्र दल को मानवयुक्त रोवर का प्रारूप, निर्माण, परीक्षण और अवरोधक से भरे एक पथ पर इनकी आपस में दौड़ करानी होगी। यह एक ऐसे क्षेत्र का प्रतिरूप होगा, जैसे सुदूर ग्रह और उपग्रहों पर होता है। इस दल को अवरोधक से भरी एक चौथाई मील लंबी दूरी को जल्द से जल्द पूरा करना होगा। 
विज्ञापन


इसलिए अभियान के तहत ऐसी मून बग्गी का निर्माण किया गया है। इसकी खासियत है कि यह नासा के नियम के अनुसार पांच फीट बाई पांच फीट के बॉक्स में फिट हो जाती है। इसका निर्माण स्पेस डेवलेपमेंट नेक्सस के निर्देशन में मात्र दस दिन में हुआ है। इसके निर्माण में संजय राठी, महीप सर के साथ सभी मेंटर्स का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed