{"_id":"61c0782beb9db402895cb5b7","slug":"shashi-tharoors-opinion-congress-indispensable-for-any-opposition-front-government-in-2024-mamata-should-see-merit-in-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरूर की राय: 2024 में विपक्षी मोर्चे की सरकार के लिए कांग्रेस अपरिहार्य, ममता इसमें अच्छाई देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थरूर की राय: 2024 में विपक्षी मोर्चे की सरकार के लिए कांग्रेस अपरिहार्य, ममता इसमें अच्छाई देखें
Mon, 20 Dec 2021 06:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:03 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब भी ढाई साल हैं। विपक्षी दलों को भाजपा को हराने के लिए 2024 तक लिए एकजुट होकर काम करना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ।
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का कहना है कि 2024 में किसी भी विपक्षी मोर्चे की सरकार के लिए कांग्रेस अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को भगवा खेमे को हराने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करने में अच्छाई देखना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब भी ढाई साल हैं। विपक्षी दलों को भाजपा को हराने के लिए 2024 तक लिए एकजुट होकर काम करना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल को लेकर आरोपों को किया खारिज
कांग्रेस नेता थरूर ने इन आरोपों का खंडन किया कि राहुल गांधी में नेतृत्व के गुण नहीं हैं। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर पार्टी के लिए प्रभावी योगदान दिया है। पार्टी के अधिसंख्य कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह फिर पार्टी के अध्यक्ष बनें। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद थरूर ने यह बात अपनी किताब 'प्राइड, प्रिजुडिस एंड पंडिट्री' के विमोचन के लिए हाल ही में कोलकाता यात्रा के दौरान पीटीआई से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में विपक्षी मोर्चे की किसी भी सरकार के गठन के लिए कांग्रेस का उसमें शामिल होना अपरिहार्य है।
ममता बनर्जी व उनकी पार्टी द्वारा हाल ही में कांग्रेस पर किए गए हमलों को लेकर पूछने पर थरूर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम एक उल्लेखनीय हस्ती हैं। उन्होंने कहा कि बनर्जी को सबसे पुरानी पार्टी के साथ मिलकर काम करने में अच्छाई देखना चाहिए।
ममता दी के प्रति बहुत आदर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'ममता दी का मैं बहुत आदर करता हूं। मैंने उन्हें पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में एक मंत्री और वर्तमान में एक मुख्यमंत्री के रूप में देखा है। वह निस्संदेह उल्लेखनीय हस्ती हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ आकर्षक जीत हासिल की है। इसलिए उम्मीदी करता हूं कि वह कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करने में भलाई को देखेंगी।'