फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor statement foreign policy sparks political controversy BJP says shown Rahul Gandhi the mirror

Politics: 'विदेश नीति एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की', थरूर के बयान पर सियासत; भाजपा बोली- राहुल को...

Sat, 27 Dec 2025 02:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 02:49 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर हमला बोला। पूनावाला ने कहा थरूर ने सही कहा कि विदेश नीति सिर्फ एक पार्टी की नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश से ज्यादा परिवार के हित को देखते हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Shashi Tharoor statement foreign policy sparks political controversy BJP says shown Rahul Gandhi the mirror
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक बयान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि शशि थरूर ने एक बार फिर हिम्मत दिखाते हुए राहुल गांधी को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है और थरूर ने यह बात बिल्कुल सही कही है।

विज्ञापन

पूनावाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ गलत प्रचार करते हैं और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर भी देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी और देश के हित से ज्यादा परिवार के हित को प्राथमिकता देते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी की भाजपा से नफरत, भारत से नफरत में बदल जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में थरूर जैसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि वहां राष्ट्रीय हित को परिवार से ऊपर रखने की सोच को बर्दाश्त नहीं किया जाता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BJP: 'राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि', भाजपा ने साधा निशाना; पुतिन का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हनुमंत राव का अलग रुख
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने इस पूरे मामले पर अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। यह शशि थरूर की व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन पार्टी की सोच जरूरी नहीं कि वही हो। हनुमंत राव ने यह भी कहा कि अगर कोई दूसरी पार्टी ऐसा बयान देती, तो शायद तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन कांग्रेस में लोकतंत्र है और अलग-अलग राय रखने की आजादी है।


ये भी पढ़ें:- Congress: दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी-आडवाणी की तस्वीर, की तारीफ; अब सफाई में कहा- मैं BJP-RSS का घोर विरोधी

क्या बोला था शशि थरूर ने?

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और विदेश नीति को लेकर अहम बातें कही थी। उन्होंने कहा था कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, भारत की होती है। अगर राजनीति में कोई प्रधानमंत्री की हार पर खुश होता है, तो वह भारत की हार की खुशी मना रहा होता है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के उन शब्दों को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत मर गया, तो कौन जिएगा? ये बात उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कही थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed