{"_id":"67bec647fba48530ab085078","slug":"shashi-tharoor-special-greetings-on-mahashivratri-said-today-my-nakshatram-birthday-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri: 'आज मेरा नक्षत्र जन्मदिवस', शशि थरूर ने अनोखे अंदाज में दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maha Shivratri: 'आज मेरा नक्षत्र जन्मदिवस', शशि थरूर ने अनोखे अंदाज में दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Wed, 26 Feb 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ही उनका जन्म हुआ था और उनका नाम शशि भी भगवान शिव के माथे पर सुसज्जित चंद्रमा का पर्यायवाची ही है। कांग्रेस सांसद ने लिखा कि इस तरह आज केरल कैलेंडर के अनुसार, उनका नक्षत्र जन्मदिवस है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि महाशिवरात्रि का दिन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास है। केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ही उनका जन्म हुआ था और उनका नाम शशि भी भगवान शिव के माथे पर सुसज्जित चंद्रमा का पर्यायवाची ही है। कांग्रेस सांसद ने लिखा कि इस तरह आज केरल कैलेंडर के अनुसार, उनका नक्षत्र जन्मदिवस है।
विज्ञापन
शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी में उभरे मतभेद
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महाशिवरात्रि को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय किया है, जब उनके और कांग्रेस के बीच मतभेद उभरे हैं। केरल कांग्रेस ने हाल ही में केरल की वामपंथी सरकार और केंद्र की पीएम मोदी सरकार की तारीफ करने को लेकर नाराजगी जताई है। शशि थरूर ने केरल की अर्थव्यवस्था के मामले में एलडीएफ सरकार को सराहा तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को बढ़िया कूटनीति करार दिया था। जब पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई तो शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने राज्य और देश के हित में बयान दिया था। शशि थरूर ने एक बातचीत के दौरान कहा कि 'अगर पार्टी मुझे चाहती है तो मैं भी पार्टी के लिए मौजूद हूं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मेरे पास और भी काम हैं। आपको ये नहीं लगना चाहिए कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है।'
कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के बीच ही हाल ही में शशि थरूर ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसे लेकर भी खूब राजनीतिक कयास लगाए गए।
विज्ञापन
I was born on Mahashivratri and named Shashi for the crescent moon on Lord Shiva’s forehead. In the Kerala calendar, my "nakshatram birthday" is today. It has always been a very special day for my family. https://t.co/WlbMQlOR4R
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 26, 2025विज्ञापन