फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi Tharoor slams congress leaders called zealots after udit raj criticism

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेताओं के आलोचना करने पर भड़के थरूर, तंज कसते हुए बोले- मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ

Thu, 29 May 2025 12:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 May 2025 12:39 PM IST
सार

थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पहली बार भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए। यहां तक की कारगिल की लड़ाई में भी हमने सीमापार नहीं की थी।'

विज्ञापन
shashi Tharoor slams congress leaders called zealots after udit raj criticism
शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचनाओं में घिरे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है और उन्होंने आलोचना करने वाले नेताओं को अति-उत्साही बता दिया है। शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस नेता उदित राज के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उदित राज ने शशि थरूर के विदेश में दिए गए एक बयान पर आपत्ति जताई थी और उन्हें भाजपा का सुपर प्रवक्ता बता दिया था। शशि थरूर इन दिनों विदेश दौरों पर गए भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
शशि थरूर ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पनामा दौरे पर अपने एक भाषण में कहा कि 'भारत सरकार ने हाल के वर्षों में अपनी सोच में बदलाव किया है। जिसके बाद आतंकियों को भी ये अहसास हो गया है कि उन्हें भारत में हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी।' थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पहली बार भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए। यहां तक की कारगिल की लड़ाई में भी हमने सीमापार नहीं की थी। इस बार न सिर्फ हमने सीमा पार की है बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की है। हमने पाकिस्तान के मध्य में स्थित पंजाब में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।'  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर उठाए सवाल
थरूर की इस टिप्पणी पर उनकी ही पार्टी के नेता उदित राज ने कहा कि 'कांग्रेस सांसद शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता बन गए हैं। जो भाजपा नेता नहीं कह रहे हैं, वो शशि थरूर, पीएम मोदी और सरकार के बारे में कह रहे हैं। क्या उन्हें (थरूर) पता भी है कि पिछली सरकारों ने क्या किया? वे (केंद्र सरकार) भारतीय सशस्त्र बलों का श्रेय ले रहे हैं। शशि थरूर भाजपा के प्रचार विभाग के प्रवक्ता बने हुए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: अपनों से घिरे थरूर को मिला BJP का साथ; रिजिजू बोले- क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है?


उदित राज ने कहा कि 'आप ये कहकर कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को कैसे कमतर कर सकते हैं कि पीएम मोदी से पहले भारत ने कभी एलओसी पार नहीं की। 1965 की लड़ाई में भारतीय सेना लाहौर तक पहुंच गई थी। साल 1971 में कांग्रेस के समय पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। साथ ही यूपीए सरकार के कार्यकाल में कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं, लेकिन उनका ढिंढोरा नहीं पीटा गया। आप पार्टी के प्रति इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं, जिस पार्टी ने आपको इतना कुछ दिया।' कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भी उदित राज के बयानों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 



अब थरूर ने दिखाया आईना
कांग्रेस नेताओं की आलोचना के निशाने पर आए शशि थरूर ने भी पलटवार किया है। उन्होंने पनामा से सोशल मीडिया पर साझा अपनी एक पोस्ट में कहा कि 'पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद मुझे मध्यरात्रि में ही कोलंबिया के लिए निकलना है। इसलिए मेरे पास इस सबके के लिए समय नहीं है, लेकिन जो अतिउत्साही लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैं केवल आतंकवादी हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बारे में बात कर रहा था न कि पिछले युद्धों के बारे में। मैंने बताया कि पूर्व में आतंकी हमलों का जवाब देते हुए हमने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा का ध्यान रखा था, लेकिन हाल के वर्षों में इस सोच में बदलाव आया है। लेकिन हमेशा की तरह ट्रोल्स और मेरे आलोचक मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करेंगे, लेकिन मेरे पास ज्यादा बेहतर चीजें हैं करने के लिए। शुभरात्रि' 

ये भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: 'पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस डाला जाए', रियाद में असदुद्दीन ओवैसी ने भरी हुंकार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed