वार-पलटवार: थरूर ने भाजपा सांसद दुबे के विशेषाधिकार प्रस्ताव को कहा अवैध, बताई ये वजह
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशुकांत दुबे ने बुधवार को थरूर के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया था और मांग की थी कि उन्हें आईटी समिति के चेयरमैन के पद से हटा दिया जाए। शून्य काल के दौरान दुबे ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाया था और कहा था कि भाजपा के सदस्य बुधवार को होने वाली इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, जिसमें पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा की जानी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने के एक दिन बाद थरूर ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा कि विशेषाधिकार प्रस्ताव को पेश करने में किसी गठित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था, इसलिए यह वैध नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शशि थरूर ने कहा कि विशेषाधिकार प्रस्ताव को पेश करने में किसी गठित प्रक्रिया का पान नहीं किया गया। इसके लिए अध्यक्ष को सदन की सहमति और 25 सदस्यों के खड़े होने और समर्थन करने की आवश्यकता होती है। लेकिन, प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान ऐसा नहीं हुआ था। इसलिए इस विशेषाधिकार का कोई वैधता नहीं है।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर दुबे के आरोपों को लेकर थरूर ने भाजपा सांसद के दावों पर सवाल उठाया और कहा कि वह उस बैठक में की गई किसी की टिप्पणी के बारे में कैसे जान सकते हैं जो बैठक हुई ही नहीं। दुबे ने बुधवार को दावा किया था कि आईटी समिति की बैठक के दौरान मोइत्रा ने मुझे 'बिहारी गुंडा' कह कर संबोधित किया।
तृणमूल @AITCofficial ने बिहारी गुंडा शब्द का प्रयोग कर बिहार के साथ साथ पूरे हिन्दी भाषी लोगों को गाली दी है,@MamataOfficial जी आप के सांसद महुआ मोइत्रा की इस गाली ने उत्तर भारतीय व ख़ासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपके पार्टी के नफ़रत को देश के सामने लाया है।
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 28, 2021
थरूर ने कहा, 'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई कथित तौर पर ऐसी बैठक में कुछ कहता है जो कभी हुई ही नहीं और ऐसे व्यक्ति से कहता है जो वहां था नही नहीं, मैं इसके बारे में किस तरह की चिंता होनी चाहिए?' थरूर ने दुबे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने रजिस्टर में दस्तखत तक नहीं किए थे, हमें कैसे पता होगा कि वह वहां पर थे भी या नहीं।'