{"_id":"66169067b89a983b2c07738f","slug":"shashi-tharoor-says-it-s-a-direct-fight-between-congress-and-bjp-in-thiruvananthapuram-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर', लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले से शशि थरूर का इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर', लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले से शशि थरूर का इनकार
Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। इस सीट पर सीधी तौर पर लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की है।
विज्ञापन
शशि थरूर-राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि इस सीट पर कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है, केवल भाजपा अपने पेशेवर चुनाव प्रचार के कारण चुनौती पेश कर रही है। शशि थरूर ने इस बात को स्वीकार किया है कि भाजपा अपने उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए अच्छा प्रचार कर रही है।
वो जो कुछ भी कह रहे हैं वो सच नहीं- शशि थरूर
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा इसका मतलब यह नहीं है कि वे जो कुछ भी कहते हैं, वह सच है। लेकिन अगर लोग इसे सुनने के इच्छुक हैं, तो हमें इसके खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है। तिरुवनंतपुरम में तटीय समुदाय के बारे में पूछे जाने पर और वे किसे समर्थन दे सकते हैं इस सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि उनके वोट वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) या भाजपा को नहीं जाएंगे।
तटीय समुदाय न भाजपा की तरफ, न एलडीएफ के ओर- थरूर
शशि थरूर ने कहा कि उनका मानना है कि तटीय समुदाय जानता है कि न तो एलडीएफ सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में और न ही पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासित केंद्र ने उनके लिए कुछ किया है। थरूर ने कहा कि उनमें से किसी ने भी तटीय समुदाय पर कोई विचार नहीं किया है और इसके बजाए वे यहां के सांसद को दोषी ठहराते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का मकसद लोगों की समस्याओं को दूर करना- थरूर
पार्टी का संदेश स्पष्ट रूप से साझा करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमें राज्य और केंद्र में वापसी करनी है, ताकि तटीय समुदाय की चिंताओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं वामपंथियों से अलग हैं, वे एक जैसी नहीं हैं। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और देशभर में वोटों की गिनती 4 जून को होगी।