{"_id":"5f92bed15b68290bd72af6a7","slug":"shashi-tharoor-india-played-more-in-the-role-of-accepting-rules-than-making-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का 'विश्वास' जीतना है तो हमें पहले घरेलू मुद्दे सुलझाने होंगे: थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया का 'विश्वास' जीतना है तो हमें पहले घरेलू मुद्दे सुलझाने होंगे: थरूर
Fri, 23 Oct 2020 05:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
शशि थरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को देश के संदर्भ में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक भारत नियम बनाने वाले के बजाय नियम को स्वीकारने वाले देश की भूमिका में ज्यादा रहा है। भारत अगर दुनिया का विश्वास जीतना चाहता है तो उसे अर्थव्यवस्था समेत अपने घरेलू मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाना होगा।
विज्ञापन
पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि हमने हमेशा से कहा है कि किसी भी देश की अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता उसके घरेलू हालत का प्रतिबिंब होती है और अपने घर में उसकी सफलता ही इस बात की सबसे बड़ी गारंटी होती है कि ‘हमारा विदेश में सम्मान हो तथा हम प्रभावशाली भी हों।
विज्ञापन
थरूर ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम घरेलू स्तर पर कुछ बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं जहां सामाजिक एजुटता भंग हुई है, कोरोना वायरस महामारी का अनियंत्रित प्रसार हुआ है, चीन के साथ सीमा पर समस्या हैं, नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई और बेरोजगारी के आंकड़े इतिहास में सबसे उच्च स्तर तक चले गए।
विज्ञापन