{"_id":"5cfa751ebdec22078e0acf65","slug":"shashi-tharoor-gets-bail-in-case-of-controversial-statement-to-pm-modi-a-scorpion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को बिच्छू बताने वाले विवादित बयान के मामले में पूर्व मंत्री शशि थरूर को जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को बिच्छू बताने वाले विवादित बयान के मामले में पूर्व मंत्री शशि थरूर को जमानत
Fri, 07 Jun 2019 08:00 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
अदालत ने पीएम मोदी को कथित रूप से बिच्छू बताने वाले बयान से जुड़े मानहानि मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शशि थरूर को शुक्रवार को जमानत दे दी। भाजपा नेता राजीव बब्बर ने थरूर के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने थरूर को पेशी के बाद शुक्रवार को 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
पेश शिकायत के मुताबिक, थरूर ने बंगलूरू साहित्य सम्मेलन में 28 अक्तूबर 2018 को कथित रूप से कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे हुए बिच्छू हैं। उन्हें न कोई हाथ से हटा सकता है और न चप्पल से मार सकता है।
विज्ञापन
कोर्ट में दायर शिकायत में बब्बर ने कहा था कि थरूर ने यह बयान बदनीयती से दिया था, जिससे न केवल हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि यह बेहद अपमानजनक भी है। ऐसा कहना देश के प्रधानमंत्री का अपमान है और इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन