{"_id":"61c8eb50c517e96a9a5d0ba8","slug":"shashi-tharoor-facing-the-ire-of-state-unit-leaders-for-openly-praising-pinarayi-vijayan-and-kerala-pradesh-congress-gave-a-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद : केरल कांग्रेस प्रमुख ने शशि थरूर को दी चेतावनी, कहा- निर्देश मानें, नहीं तो हटाए जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतभेद : केरल कांग्रेस प्रमुख ने शशि थरूर को दी चेतावनी, कहा- निर्देश मानें, नहीं तो हटाए जाएंगे
Mon, 27 Dec 2021 03:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कन्नूर।
एजेंसी, कन्नूर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:53 AM IST
सार
पार्टी नेताओं की ओर से आलोचना किए जाने पर थरूर ने ट्वीट किया कि कुछ मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद को अलग रखना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ।
- फोटो : PTI
विस्तार
केरल प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख के सुधाकरण ने रविवार को कहा पार्टी में कोई भी उनके निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकता, यहां तक कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी। उन्होंने कहा, शशि थरूर पार्टी में केवल एक व्यक्ति हैं। एक शशि थरूर, कांग्रेस नहीं है। अगर वह पार्टी के फैसलों के दायरे में रहते हैं तो वह पार्टी का हिस्सा रहेंगे और अगर वह इसे नकारते हैं तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
केरल में सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के खिलाफ पार्टी सांसदों द्वारा केंद्र को लिखे जाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने और हाल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की खुलेआम तारीफ करने के बाद से थरूर प्रदेश इकाई के नेताओं के रोष का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं की ओर से आलोचना किए जाने पर थरूर ने ट्वीट किया था कि कुछ मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद को अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा था वह सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर अध्ययन के बाद वह अपनी राय जाहिर करेंगे।
विज्ञापन