फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor demand that Pegasus case should be probed under Supreme Court judges

थरूर की मांग: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो पेगासस मामले की जांच

Tue, 27 Jul 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 02:51 AM IST
सार

 शशि थरूर ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने अपने ‘स्वार्थी राजनीतिक हितों’ के खातिर जासूसी करने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल किया।
 

विज्ञापन
Shashi Tharoor demand that Pegasus case should be probed under Supreme Court judges
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में पेगासस जासूूसी मामले के आरोपों की जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता ने संकेत दिया कि सरकार जब तक इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार नहीं होती तब तक विपक्षी दल संसद की कार्यवाही को बाधित करते रहेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा के स्थगित होने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, हम सरकार से इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह तैयार नहीं हैं। वह हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहे तो हमें आपको अपना काम करने की अनुमति क्यों देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महंगाई और कृषि कानूनों जैसे अन्यु मुद्दे भी विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन पेगासस मामला प्राथमिकता में है। थरूर ने दोनों सदनों में इस मुद्दे पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कहा कि उन्होंने विपक्ष की बात सुने बिना ही अपने ‘मन की बात’ को साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में थरूर के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय कमेटी गृह मंत्रालय सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों से पेगासस जासूसी के आरोपों पर सवाल कर सकती है।  28 जुलाई को सूचना और प्रौद्योगिकी पर 32 सदस्यीय संसदीय स्थायी समिति की  बैठक होने वाली है। लोक द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार बैठक का एजेंडा ‘नागरिक डेटा सुरक्षा और गोपनीयता’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed