{"_id":"5ddb57b98ebc3e54791d9289","slug":"shashi-tharoor-and-karti-chidambaram-arrive-at-tihar-jail-to-meet-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ पहुंचे शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ पहुंचे शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम
Mon, 25 Nov 2019 09:55 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 25 Nov 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम-शशि थरूर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य शशि थरूर और मनीष तिवारी ने सोमवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद थरूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चिदंबरम के प्रति एकजुटता प्रकट करने आए थे।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘आज, संविधान के मूल आधार ‘‘स्वतंत्रता’’ का हनन किया जा रहा है। चिदंबरम 98 दिन से जेल में हैं। किस लिए? 9.96 लाख रुपये का मामला है, लेकिन इसको लेकर कोई विवाद नहीं है क्योंकि चेक से भुगतान हुआ।’’
विज्ञापन
थरूर और तिवारी के साथ चिदंबरम के पुत्र एवं सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे। गौरतलब है कि चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में पहले सीबीआई और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था । फिलहाल वह 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Delhi: Congress leaders Shashi Tharoor and Karti Chidambaram arrive at Tihar Jail to meet P Chidambaram. pic.twitter.com/SJNsQERCPS
— ANI (@ANI) November 25, 2019