{"_id":"5f96e29a8ebc3e9baf5ce8d3","slug":"sharpest-weekly-drop-recorded-in-covid19-numbers-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 in India: कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19 in India: कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
Mon, 26 Oct 2020 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे भारत के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर रहा है। इस सप्ताह (19 से 25 अक्तूबर) कोरोना के नए मामले इससे पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 16 फीसदी कम सामने आए। वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी करीब 19 फीसदी कम रहा।
विज्ञापन
इस सप्ताह के दौरान भारत में कोरोना संक्रमण के 3.6 लाख से कुछ ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के अनुसार यह तीन महीनों में (20 से 26 जुलाई के बीच जब 3.2 लाख मामले दर्ज किए गए थे, तब से) सबसे कम है। पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के करीब 4.3 लाख मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही सात से 13 सितंबर के बाद से यह लगातार छठा ऐसा सप्ताह था जब कोविड-19 के नए मामलों में कमी दर्ज की गई। सात से 13 सितंबर के बीच कोरोना वायरस के छह लाख 45 हजार 14 मामले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़े बताते हैं कि भारत में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसी बीच कोविड-19 से जंग में भारत ने एक और अहम सफलता प्राप्त की है। रविवार को कुल मामलों के मुकाबले देश में ठीक होने वाले मामलों की संख्या 90 फीसदी को पार कर गई। करीब 79.1 लाख कुल मामलों में से अब तक देश में करीब 71.3 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
इस सप्ताह कोरोना वायरस के चलते 4400 लोगों की मौत हुई है। पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 5455 था। इस हिसाब से मृत्यु दर में पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह करीब 19 फीसदी की कमी आई है। 14 से 20 सितंबर के बीच 8175 लोगों की मौत हुई थी, तब से इस संख्या में लगातार गिरावट आई है।