फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex rises in early trade Nifty advances too Know all about stock exchange update

Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी स्थिर; बाजार में खरीदारों और बिकवालों का घमासान जारी

Mon, 09 Dec 2024 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Dec 2024 09:49 AM IST
सार

बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला, लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex rises in early trade Nifty advances too Know all about stock exchange update
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुरुआती घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव का माहौल देखा गया। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते दिखे लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारों ने भी जोर लगाया। 11 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स और निफ्टी सपाट ढंग से कारोबार करता दिखा। विदेशी पूंजी की निकासी ने भी बाजार की धारणाओं को प्रभावित किया। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.71 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

शेयर बाजार की चाल

बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला, लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया।
विज्ञापन

कौन गिरा, कौन उभरा?

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। इसके विपरीत, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

वैश्विक बाजार में क्या चल रहा है?

एशियाई बाजारों में सियोल, हांगकांग और शंघाई नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "एशियाई शेयरों ने सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ की, क्योंकि निवेशक दक्षिण कोरिया की राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहे थे और चीन से नए प्रोत्साहन की प्रतीक्षा कर रहे थे।"

जसानी ने कहा कि इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया, ईसीबी, कनाडा, स्विट्जरलैंड और ब्राजील के केंद्रीय बैंकों के नतीजे आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने की थी बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले कई दिनों से लगातार खरीदारी के बाद शुक्रवार को बिकवाली की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 1,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 81,709.12 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 30.60 अंक गिरकर 24,677.80 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed