फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Sharda Ponzi Scams chief accused Sudipta Sen writes a letter to PM and CM from jail

शारदा पोंजी घोटाला : मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन ने जेल से लिखा पीएम और सीएम को पत्र 

Sun, 06 Dec 2020 05:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Dec 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Sharda Ponzi Scams chief accused Sudipta Sen writes a letter to PM and CM from jail
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

हजारों करोड़ रुपये के शारदा पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में सेन ने कुछ प्रमुख राजनेताओं समेत बहुत सारे प्रभावशाली लोगों पर उससे वित्तीय लाभ लेने का आरोप लगाया है। 2013 के इस घोटाले में मुकदमे का सामना कर रहे सेन ने अपने पत्र में सीबीआई और राज्य पुलिस से उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिन्होंने उससे पैसा लिया है।  

विज्ञापन


सुदीप्त सेन ने कहा- बहुत सारे नेताओं ने लिए हैं मुझसे पैसे, 2013 में हुआ हजारों करोड़ रुपये का हुआ था घोटाला 
सेन ने एक दिसंबर को यह पत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली बंदी याचिका के तौर पर लिखा है। पत्र में सेन ने कहा, आदरणीय सर व आदरणयी मैडम, मैं शारदा कंपनी समूह का मालिक व निदेशक सुदीप्त सेन कहना चाहता हूं कि बहुत सारे प्रभावशाली लोगों ने मुझसे वित्तीय लाभ लिए हैं।
विज्ञापन


उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस सूची में माकपा, भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बहुत सारे राजनेता शामिल हैं। मैं सीबीआई और राज्य पुलिस से इन सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यहां प्रेसिडेंसी सुधारक गृह में बंद सेन ने पत्र में कहा कि पहले भी उसने सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस को इस मामले के बारे में आगाह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मैं सीबीआई को सभी के बारे में बता चुका हूं। यह देखना मेरे लिए बेहद दर्दनाक है कि जो लोग उच्च नैतिकता की बात कर रहे है, वास्तव में गरीब लोगों को ठग चुके हैं। मैं सीबीआई और राज्य पुलिस से मामले की उचित जांच करने का आग्रह करता हूं।


एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि यह पत्र प्रक्रिया के तहत एडीजी (सुधार गृह) पीयूष पांडे के सामने पेश किया गया है। हालांकि पांडे ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर, माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने सेन के आरोपों को बकवास बताया है। कांग्रेस ने भी इसे पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है। भाजपा के राज्य नेतृत्व ने भी इस पूरे मामले को ‘गंदी राजनीति’ बताया, लेकिन साथ ही कहा कि सीबीआई इस मामले का सच सामने लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed