फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Yadav will not be JD-U president in fourth time

चौथी बार जदयू के अध्यक्ष नहीं बनेंगे शरद यादव

Mon, 04 Apr 2016 09:11 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 09:11 PM IST
सार

  • 10 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा नए अध्यक्ष पर फैसला
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभाल सकते हैं कमान

विज्ञापन
Sharad Yadav will not be JD-U president in fourth time
- फोटो : PTI

विस्तार

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शरद यादव चौथी बार पार्टी अध्यक्ष का पद नहीं संभालने का निर्णय किया है। ऐसे में अब पार्टी 10 अप्रैल को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नया अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है। पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि शरद यादव ने साल 2006 से पार्टी अध्यक्ष के रूप में लगातार अपने तीन कार्यकाल पूरे किए हैं। अब उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए पार्टी संविधान में किसी भी प्रकार के संशोधन करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी में इस तरह की चर्चाएं है कि बिहार से बाहर अपना दायरा बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। इसके तहत अजित सिंह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा के साथ विलय की योजना है।
विज्ञापन


शरद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक हैं। 2013 में पार्टी संविधान में संशोधन कर शरद यादव तीसरी बाद पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। उस समय अध्यक्ष के रूप में अधिकतम दो कार्यकाल की अनुमति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed