फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Yadav and ali Anwar response sought on plea for scrapping their Rajya Sabha membership

राज्यसभा ने शरद से मांगा जवाब, जा सकती है यादव और अली अनवर की सदस्यता?

Tue, 12 Sep 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Sharad Yadav and ali Anwar response sought on plea for scrapping their Rajya Sabha membership
फाइल फोटो

राज्यसभा सचिवालय ने जदयू के बागी सांसद शरद यादव और अली अनवर से कहा है कि वे उनकी पार्टी की ओर से पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोपों के तहत उन्हें सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका पर एक सप्ताह के भीतर जवाब दें। 

विज्ञापन


जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के भाजपा को राज्य में सहयोगी के तौर पर स्वीकार करने के फैसले के बाद शरद यादव ने उनके खिलाफ आवाज बुलंद की थी और पटना में आयोजित विपक्ष की रैली में शामिल होने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


 इसके बाद जदयू ने राज्यसभा अध्यक्ष वैंकेया नायडू से आग्रह किया था कि शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता को अयोग्य ठहरा दिया जाए। जदयू के महासचिव संजय झा ने इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे जय नारायण प्रसाद निषाद का उदाहरण दिया, जिनकी सदस्यता दल बदल कानून के तहत रद्द कर दी गई थी। संजय झा ने कहा कि हमने दोनों नेताओं के खिलाफ पार्टी-विरोधी गतिविधियों से संबंधित सबूत व दस्तावेज सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का उल्लंघन किया और चुनाव आयोग जाकर पार्टी का चुनाव चिन्ह भा मांगा, जो एक पार्टी विरोधी गतिविधि ही है। शरद को पहले उच्च सदन में पार्टी नेता के पद से हटाया गया था। गौरतलब है कि शरद यादव ने लालू प्रसाद नीत राजद की पटना रैली में भाग लिया, जिसके बाद जदयू ने उन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed