फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar says importance being given to kangana ranaut statement without reason

कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ पर बोले पवार, बिना वजह उनके बयान को दिया जा रहा महत्व

Wed, 09 Sep 2020 03:28 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar says importance being given to kangana ranaut statement without reason
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गैर जरूरी बताया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि उनके बयानों को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। पवार ने कहा कि लोग उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस सप्ताह के शुरू में मिली धमकी को वह गंभीरता से नहीं लेते हैं।

विज्ञापन


पवार ने संवाददाताओं से कहा, हम ऐसे बयान देने वालों को अनुचित महत्व दे रहे हैं। हमें देखना होगा कि लोगों पर इस तरह के बयानों का क्या प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा, मेरी राय में, लोग (ऐसे बयानों को) गंभीरता से नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन



पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों को राज्य और नगर की पुलिस के काम के संबंध में वर्षों का अनुभव है। उन्होंने कहा, वे (लोग) पुलिस के काम को जानते हैं। इसलिए हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है कि कोई क्या कहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मिली धमकी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, मुझे अभी-अभी धमकी भरे कॉल का रिकॉर्ड दिया गया है और कॉल कहां से किए गए थे। विगत में भी मुझे कॉल आए हैं। हम इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। 







एनसीपी से पहले भाजपा भी कंगना के खिलाफ कार्रवाई को गैर जरूरी करार दे चुकी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। वहीं, बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है। 

कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में दाखिल हुए। परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था। कंगना के वकील ने कहा कि बीएमसी इमारत को उनके जवाब को अस्वीकर करने से पहले ही तोड़ने के लिए तैयार थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed