फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar says congress-ncp alliance in maharashtra for 2019 Lok Sabha Elections

आगामी चुनाव के लिए महागठबंधन लगभग खत्म, राकांपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेगी : शरद पवार

Mon, 24 Dec 2018 04:19 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 24 Dec 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar says congress-ncp alliance in maharashtra for 2019 Lok Sabha Elections
राकांपा प्रमुख प्रमुख शरद पवार

राकांपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा है कि वर्ष 2019 के लोकसभा के लिए विपक्षी दलों का महागठबंधन लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने राकांपा और कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन


उनका कहना था कि ऐसा क्षेत्रीय दलों के ज्यादा सीटें मांगने के कारण हुआ है। पवार ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है, यदि होगा तो इस पर आलाकमान स्तर पर बात की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले शरद पवार ने दोहराया था कि 'महागठबंधन' 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए है, जिसमें मजबूत क्षेत्रीय दलों को सीट बंटवारे में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की संभावना है। पवार ने पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया में कांग्रेस और राकांपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जहां उन्होंने मराठी भाषा में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कांग्रेस और राकांपा संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और कुछ अन्य सहयोगी राजनीतिक संगठनों का साथ भी लेंगे। सीट बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है, अगर होता है तो दोनों पार्टियों के प्रमुख इसे हल कर लेंगे।’’ पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी धान किसानों को प्रति क्विंटल 2,500 रुपये देने का वादा किया।


उन्होंने ट्वीट की श्रृंखला में कहा, "कृषि उपज समर्थन मूल्य को अंतिम रूप देने से पहले पड़ोसी राज्यों की दरों पर परामर्श किया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इसका पालन नहीं किया और अब पड़ोसी राज्य 700 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दे रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed