फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar said action against terrorists was occurred in Kashmir not in Pakistan

शरद पवार का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कश्मीर में हुई पाक में नहीं

Sun, 09 Jun 2019 05:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 09 Jun 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar said action against terrorists was occurred in Kashmir not in Pakistan
शरद पवार - फोटो : फेसबुक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में घुसकर मारने वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई वह कश्मीर में हुई, न कि पाकिस्तान में। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संप्रदायवाद ने भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचाया है। पवार ने कहा कि किसी एक समुदाय का दूसरे समुदाय के खिलाफ हो जाना देश के सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘यह हमला पाकिस्तान में नहीं हुआ था, बल्कि कश्मीर में हुआ था और कश्मीर भारत का हिस्सा है।’ 

विज्ञापन

विज्ञापन

शरद पवार अपने कार्यालय से फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात रख रहे थे। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'हम आतंरवादियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे।' पीएम मोदी का यह बयान भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद आई थी। भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की थी। पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed