फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar Regarding The Kashmir Files film said that VP Singh government was in power at that time, not Congress

'द कश्मीर फाइल्स': सियासी बयानबाजी में शरद पवार की एंट्री, बोले- उस वक्त वीपी सिंह की सरकार थी, कांग्रेस की नहीं

Sun, 20 Mar 2022 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 11:19 PM IST
सार

पवार ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद जो उस समय केंद्रीय गृह मंत्री थे, उन्हें भाजपा की मदद से यह पद मिला था। इसके अलावा, तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन का कांग्रेस से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।
 

विज्ञापन
Sharad Pawar Regarding The Kashmir Files film said that VP Singh government was in power at that time, not Congress
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर राजनीतिक दलों में बहस छिड़ गई है। अब रांकपा नेता शरद पवार ने कांग्रेस का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने पुणे जिले के बारामती में कहा कि इस फिल्म का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी को दोष देने के लिए किया जा रहा है और यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि उस समय जो कुछ भी हुआ था, तब कांग्रेस देश पर शासन कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेकिन अगर हम तब के इतिहास को देखें तो जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब केंद्र में  विश्वनाथ प्रताप सिंह देश का नेतृत्व कर रहे थे। भाजपा के कुछ लोग जो अब इस मुद्दे पर शोर मचा रहे हैं उस समय वीपी सिंह के समर्थन में थे। 
विज्ञापन


पवार ने आगे कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद जो उस समय केंद्रीय गृह मंत्री थे, उन्हें भाजपा की मदद से यह पद मिला था। इसके अलावा, तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन का कांग्रेस से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, 'द कश्मीर फाइल्स' में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा हिंदू समुदाय के लोगों की सुनियोजित हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दिखाया गया है।पवार ने कहा कि समाज को बांटने वाले लेखन या फिल्म से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed